BIG-UPDATE….आखिर, सीएम मान ने पूर्व सीएम के हत्यारे के लिए क्यों मांगी पैरोल…..?

CM- MANN-DURING-THE-BUDGET-ATVC-FILE-IMAGE-SNE

SNE NETWORK.CHANDIGARH.

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बेअंत सिंह हत्याकांड में तिहाड़ जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे जगतार सिंह हवारा को मानवीय आधार पर 10 दिनों की पैरोल देने के लिए राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को पत्र लिखा है। भगवंत मान ने अपने पत्र में लिखा है कि हवारा की मां की तबियत ठीक नहीं रहती है। ऐसे में मां की देखभाल के लिए हवारा को जेल से 10 दिनों की पैरोल दी जाए।

हवारा की मां अमेरिका में रहती है जो कोमा में है, पत्नी का पहले ही हो चुका है देहांत

बता दें कि हवारा उग्रवादी समूह बब्बर खालसा से जुड़ा था और पूर्व सीएम बेअंत सिंह की हत्या के मामले में दोषी है। इसी केस में वो फिलहाल सजा काट रहा है। बेअंत ने पूर्व सीएम की पंजाब सचिवालय के बाहर 31 अगस्त 1995 में हत्या कर दी थी। बेअंत सिंह की हत्या में दिलावर सिंह नाम का शख्स भी शामिल था, जो आत्मघाती हमलावर के तौर पर वहां आया था। मार्च 2007 में हवारा को इस मामले में ट्रायल कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई थी, हालांकि 2010 में हवारा की सजा को उम्रकैद में तब्दील कर दिया गया था। हवारा की पत्नी की मौत हो चुकी है और उसकी मां अमेरिका में रहती है जो कोमा में है।###USA###UK###CANADA###CM-MANN-NEWS###PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###GERMANY###IRELAND###SWEDEN###EUROPE###CHINA###HUNGRY###FRANCE###ITLAY###ROME###RUSSIA###UKRAINE###VIETNAM###SINGAPORE###@

100% LikesVS
0% Dislikes