वरिष्ठ पत्रकार.जालंधर।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के साथ गठबंधन के लिए दिल्ली से सहमति बनेगी। चंडीगढ़ या फिर जालंधर इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दे सकते हैं। जाखड़ का बयान लोकसभा चुनाव से पहले काफी अहम माना जा रहा हैं। जाखड़ खुद शिअद के साथ गठबंधन को लेकर काफी उत्साहित भी हैं। शुक्रवार को गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी, नरेंद्र सिंह रैना जालंधर पहुंचे थे। लोकसभा चुनाव को लेकर अहम रणनीति पर फैसला हुआ। अनुसूचित जाति, महिलाओं के अधिकारों में विस्तार को लेकर केंद्र की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
3 कृषि कानून को लेकर शिअद-भाजपा में दूरी पैदा हो गई। शिअद ने तीन कानून तुरंत वापस लेने के लिए केंद्र सरकार को बोला था, लेकिन, केंद्र ने इस पर असहमति जताई थी। शिअद ने तत्काल एनडीए से अपना नाता तोड़ दिया था। हरसिमरत कौर बादल ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव दौरान शिअद को खास सफलता हासिल नहीं हुई। लेकिन, लोकसभा चुनाव को लेकर शिअद खुद भाजपा से गठबंधन करने के लिए सहमत हैं। फिलहाल, इस बारे पार्टी के किसी बड़े नेता ने अधिकारिक बयान जारी नहीं किया।
पिछले समय जाखड़ का शिअद से गठबंधन करने का बयान सामने आने के उपरांत राजनीति हल्के में इस बात के कयास लगने शुरू हो गए कि लोकसभा चुनाव में भाजपा-शिअद का गठबंधन हो सकता हैं। लेकिन, जाखड़ ने केंद्रीय नेताओं के समक्ष गठबंधन को लेकर दिल्ली हाईकमान के पाले में गेंद फेंक दी।