वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।
किसानों तथा केंद्र के बीच वार्ता विफल रहने के पीछे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने प्रदेश मुख्यमंत्री भगवंत मान पर प्रहार किया। अपने एक्स पर कुछ पंक्तियों को साझा करते कहा कि वकील मान साहब किसानों को समझाने में बिल्कुल नाकाम रहें। उनकी वजह से सभी वार्ता विफल रही। उधर, पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने किसानों की समर्थन में बड़ी बात कहते कहा कि वह हमेशा किसानों के साथ थे तथा रहेंगे ही। वह देर रात देश के प्रधानमंत्री से मुलाकात करने पहुंचे थे। पत्नी परनीत कौर के लिए पटियाला लोकसभा सीट से टिकट की मांग की। अब तस्वीर हो चुकी है कि परनीत कौर पंजा छोड़ फूल में कभी भी खिल सकती है।
केंद्र-किसानों के बीच वार्ता कई दौर में होने के बावजूद किसी स्तर पर सहमति बनने में कामयाब नहीं हो पाई। इस बीत राजनीति तीर छोड़ने की बात भी सामने आ गई। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने तो सीएम मान को केंद्र-किसानों का वकील कहते हुए वार्ता विफल होने के पीछे उन्हें जिम्मेदार ठहरा दिया। तंज कसते कहा कि उनके पास लाभ उठाने का भरपूर मौका था, लेकिन वे सब कुछ खो चुके है। सरकार आने पर खुद किसानों को एमएसपी देने का वादा कर अब किनारा कर चुके है। पता नहीं इन्हें इस वार्ता के लिए किस ने वकील बना दिया।

उधर, कैप्टन द्वारा पीएम से मुलाकात कर पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन को लेकर काफी लंबी चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि इस मसले पर नड्डा से भी मुलाकात हुई। पत्नी को पटियाला से लोकसभा चुनाव लड़वाने के लिए भाजपा से टिकट की मांग कर चुके है।

