BREAKING NEWS ….यहां से पकड़े 2 शूटर….इस राज्य में चला सर्च OPERATION…..इस नेता की हत्या में थे शामिल… DGP ने दी ये जानकारी

SHOOTER ARRESTED PUNJAB POLICE & UP STF JOINT OPERATION AT UP BY SNE NEWS IMAGE

एसएनई नेटवर्क.चंडीगढ़। 

पंजाब पुलिस- यूपी एसटीएफ के साथ जॉइंट ऑपरेशन में 2 शूटरों को लखनऊ से गिरफ्तार किया है। विदेश में बैठे गैंगस्टरों के इशारे पर उन्होंने हत्या की थी। आरोपी तरन-तारन में हुई आम आदमी पार्टी के नेता गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी महल की हत्या में भी शामिल थे। मामला, फिरोजपुर में सितंबर माह में हुए ट्रिपल मर्डर केस के साथ जुड़ा है। पंजाब पुलिस के DGP गौरव यादव ने इस बात की पुष्टि की। उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट डालकर यह जानकारी दी है। उन्होंने बातया कि पुलिस मामले की जांच चल रही है।

जांच में आया यह सामने


पुलिस की जांच में सामने आया है कि दोनों व्यक्तियों का लंबा आपराधिक इतिहास है। उनके खिलाफ कई गंभीर अपराध दर्ज हैं। वे विदेशी गैंगस्टरों के निर्देशों पर काम कर रहे थे। वहीं, पुलिस इनके नेटवर्क को तलाशने में जुटी हुई है। पुलिस ने सभी थानों से उनके बारे में डिटेल मांगी है। जल्दी ही पुलिस उन्हें अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी।


दिनदहाड़े हुई थी हत्या


फिरोजपुर में सितंबर माह में दिलदीप सिंह समेत तीन लोगों की हत्या दिनदहाड़े हुई थी। मृतकों जसप्रीत कौर और आकाशदीप भी शामिल थे। इस दौरान करीब 50 राउंड फायरिंग हुई थी। फिर पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में कुछ आरोपियों काे औरंगाबाद से दबोचा था। पुलिस मुताबिक केंद्रीय एजेंसियों और महाराष्ट्र पुलिस के सहयोग से यह ऑपरेशन चलाया गया था। पकड़े गए आरोपियों रविंदर उर्फ रवि पर 8 केस, गुरप्रीत सिंह पर 5 केस, राजबीर सिंह 3, अक्षय पर 1 केस दर्ज थे। 


बता दें कि कि तरनतारन के कस्बा फतेहाबाद के पास रेलवे फाटक के पास कार सवार अज्ञात हमलावरों ने आम आदमी पार्टी के नेता गुरप्रीत सिंह गोपी चोहला की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद हमलावर मौके से भाग निकले थे। हमला करने वाले कार में आए थे। इस मामले में एक आरोपी को अर्शदीप सिंह को पुलिस ने दबोचा था। हालांकि इस मामले में शामिल इन आरोपियों की पहचान हो गई थी।

100% LikesVS
0% Dislikes