वरिष्ठ पत्रकार.अबोहर/चंडीगढ़।

पंजाब से अभी-अभी काफी हैरान करने वाली खबर सामने आई। बताया जा रहा है कि कुख्यात गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई को एक संस्था ने अपने युवा विंग का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है। फिलहाल, गैंगस्टर गुजरात की साबरमती केंद्रीय जेल में बंद है। संस्था का नाम अखिल भारतीय जीव रक्षा है। उक्त संस्था वन्य जीव के प्रति काम करती है। बता दें कि इससे पूर्व हिन्दू सेना नामक संस्था ने लारेंस को राष्ट्रीय प्रभारी नियुक्त किया है।
बताया जा रहा है कि पूरे प्रकरण को लेकर लारेंस के गांव दुतारांवाली में कल एक बैठक हुई थी। उक्त बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया। बताया जा रहा है कि इस संबंध मंगलवार को अबोहर के बिश्नोई मंदिर में लॉरेंस बिश्नोई के नाम का एक पत्र जारी किया गया। इस मौके पर इंद्रपाल बिश्नोई, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय जीव रक्षा बिश्नोई सभा (रजि.) सहित रमेश बिश्नोई, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, विजय पाल गोदारा अध्यक्ष अखिल भारतीय जीव रक्षा बिश्नोई सभा पंजाब, हनुमान बिश्नोई पंजाब सभा के कार्यकारिणी सदस्य सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
….इसलिए लिया गया बड़ा फैसला
रमेश बिश्नोई ने कहा कि जिस तरह से लॉरेंस बिश्नोई नौजवानों को नशे से दूर रहने और वन्य जीवों की रक्षा के लिए संदेश दे रहा है तो ऐसे में नौजवानों और बिश्नोई समाज के अलावा 36 बिरादरी के पदाधिकारियों सहित वन्यजीव प्रेमियों द्वारा लारेंस को युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी देने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया, जिसके बाद आज लॉरेंस बिश्नोई को मनोनीत किए जाने संबंधी पत्र जारी किया गया है।

