BREAKING NEWS…….बदल दी गई ‘PUNJAB’ उप चुनाव की DATE….यह रहा सबसे बड़ा REASON…।

PUNJAB BY POLL ELECTION DATE CHANGES SNE IMAGE 2

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

पंजाब की 4 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तारीख बदल दी गई है। अब मतदान 13 नवंबर की जगह 20 नवंबर को होगें। नतीजा 23 नवंबर को आएगा। तारीखों में बदलाव इन राज्यों के प्रमुख राजनीतिक दलों की मांग पर की गई है। इन दलों में भाजपा, कांग्रेस, RLD, बसपा शामिल हैं।

PUNJAB BY POLL ELECTION DATE CHANGES SNE NEWS IMAGE 1


पंजाब की बरनाला, डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल और गिद्दड़बाहा सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। चारों सीटों के विधायक इसी साल सांसद चुने गए थे। जिसके बाद चारों सीट खाली हो गईं।पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर तारीख बदलने की मांग की थी। उनकी तरफ से पत्र में दलील दी गई कि 15 नवंबर को श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व है। प्रकाश पर्व 3 दिनों तक चलता है, जिसकी शुरुआत 13 नवंबर को अखंड पाठ साहिब से होती है। उसी दिन मतदान होना है। ऐसे में आयोग को विचार करना चाहिए।


प्रकाश पर्व में सिख समुदाय के साथ-साथ हिंदुओं और अन्य धार्मिक समूह का भी आध्यात्मिक जुड़ाव है। ऐसे में संभावना है कि मतदान पर असर पड़ सकता है। इस समय में अधिकतर गुरुद्वारों और अपने घरों में धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होंगे, जिससे चुनाव के दिन लोकतांत्रिक अभ्यास में पूरी तरह से शामिल होने की उनकी क्षमता कम हो जाएगी। उन्होंने तर्क दिया है हरियाणा चुनाव के समय भी तारीख में बदलाव किया था, क्योंकि उस समय बिश्नोई समाज का कोई त्यौहार आ गया था।

50% LikesVS
50% Dislikes