BREAKING NEWS….वाह री कनाडा पुलिस……आप दूसरी बार फिर से सबसे नालायक साबित हुए….कपिल के कैफे पर हुई फायरिंग, जानिए, इस बार किस गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी 

COMEDIAN KAPIL SHARMA-SNE

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

फिर से कपिल शर्मा के कैफे पर गोलीबारी का समाचार प्राप्त हुआ। बताया जा रहा है कि इस वारदात की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस और गोल्डी ढिल्लों ने ली है। इसकी जानकारी उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की। बताया जाता है कि कपिल शर्मा का कैफे कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के सरे शहर में स्थित है। यह कैफे पत्नी के नाम पर है। बता दें कि यह गोलीबारी एक माह के भीतर दूसरी बार हुई।वारदात देर रात की बताई जा रही है। इस बात की पुष्टि, वहां की स्थानीय पुलिस ने की। गनीमत रहा कि कैफे बंद था, इसलिए कोई जानमाल की हानि नहीं हुई। 

उधर, पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़ा हो रहा है कि 2 बार कैफे में गोली चल जाना और अब तक वह इस साजिश को अंजाम देने वालों में से एक को नहीं दबोच पाई। ऐसे यह साबित होता है कि कनाडा की पुलिस एकदम नाकाम है। इसलिए, वहां पर गैंगस्टर तथा अपराधी आए दिन खुलेआम वारदात को अंजाम देकर चले जाते है तथा बाद में सोशल मीडिया में अपना कबूलनामा भी कर लेते है।  

ध्यान देने वाली बात है कि इससे पहले 10 जुलाई को कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग की गई थी। हमलावर ने फायरिंग का वीडियो भी बनाया था, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें कैफे के बाहर एक कार में बैठा व्यक्ति गाड़ी के अंदर से लगातार फायरिंग करते दिख रहा है। तब इसकी जिम्मेदारी खालिस्तानी आतंकवादी हरजीत सिंह लाडी ने ली थी। हरजीत सिंह (NIA) की लिस्ट में मोस्ट वांटेड आतंकवादियों में शामिल है। वह बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के लिए काम करता है तथा उस पर 10 लाख का इनाम भी घोषित है। 

100% LikesVS
0% Dislikes