SNE NETWORK.CHANDIGARH.CANADA.

किडनैपिंग और फिरौती का मास्टरमाइंड गगनदीप (FILE-IMAGE)
कनाडा में 5 पंजाबी युवकों ने एक फेमस कारोबारी से फिरौती वसूलने के लिए उसके दोस्त का अपहरण कर लिया। आरोपी किडनैप किए युवक को बंधक बनाकर कारोबारी के घर के बाहर ले गए और उसे फोन कर बाहर बुलाने का दबाव बनाने लगे। जब युवक ने ऐसा करने से मना किया तो आरोपियों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी।
इसी दौरान कारोबारी अपनी पत्नी के साथ घर से बाहर निकला तो पंजाबी युवकों ने उनका पीछा कर बीच सड़क पर बंदूक तान दी। दंपति किसी तरह जान बचाकर वापस घर में घुसे और अंदर से पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि गैंग का मास्टरमाइंड गगनदीप सिंह अब भी फरार है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तरनवीर सिंह (24), दक्ष गौतम (25), आकाशदीप सिंह (18) और प्रदीप सिंह (24) के रूप में हुई है। सभी आरोपी कैलगरी में रह रहे थे।
फरार आरोपी गगनदीप की तलाश की गई, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। इसके बाद 15 मई को पुलिस ने उसका वांटेड पोस्टर जारी किया। पुलिस ने बताया कि गगनदीप की एक बाजू पर महिला का टैटू और दूसरी बाजू पर ईगल का टैटू बना हुआ है।इस पूरे घटनाक्रम में 4 आरोपी तो सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं। लेकिन मास्टरमाइंड गगनदीप सिंह अब भी फरार चल रहा है, जिसके खिलाफ अदालत से गिरफ्तारी के वारंट जारी किए गए हैं। 29 वर्षीय गगनदीप सिंह के बारे में पुलिस ने पोस्टर जारी करते हुए लोगों से मदद मांगी है। पुलिस को शक है कि वह अपनी पहचान छुपाकर कहीं दूर भागने की कोशिश कर सकता है।

किडनैपिंग की जानकारी देता कैलगरी पुलिस का कर्मचारी। (IMAGE-VIDEO-CREDIT-BY-SNE-NETWORK)
पुलिस बोली- सुरक्षा कारणों से पीड़ितों के नाम उजागर नहीं किए
कनाडाई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस वारदात के पीछे का मुख्य मकसद सीधे तौर पर मोटी रकम की वसूली करना था। कनाडा में दक्षिण एशियाई व्यापारियों और संपन्न परिवारों को लगातार धमकी भरे फोन आ रहे थे, जिनसे लाखों डॉलर की मांग की जा रही थी। इस मामले में भी गिरोह ने पीड़ित के दोस्त को निशाना बनाया। सुरक्षा कारणों के चलते पीड़ित व्यक्ति और कैलगरी में रहने वाले उसके मुख्य टारगेट दोस्त के नामों को सार्वजनिक नहीं किया है। ###CANADA### KIDNAPPING-CALGARY-NEWS###USA###@

