CENSUS-2027-AT-PUNJAB…….लो, जी….ये रील टीचरों के लिए बन गई फंदा….दोबारा ऐसा करने पर होगी बड़ी कार्रवाई

Reels-file-image-credit-by-sne-network

SNE NETWORK.AMRITSAR/JALANDHAR/LUDHIANA/CHANDIGARH.

पंजाब के एक एरिया की जनगणना के दौरान की रील, जिसमें टीचर्स पर कुत्ते भौंक रहे हैं। - Dainik Bhaskar

पंजाब के एक एरिया की जनगणना के दौरान की रील, जिसमें टीचर्स पर कुत्ते भौंक रहे हैं। (IMAGE-VIDEO-CREDIT-BY-SNE-NETWORK)

पंजाब में जनगणना 2027 में लगे टीचर्स के रील बनाने पर सरकार ने रोक लगा दी है। जनगणना एक्ट का उल्लंघन करने वाले टीचर्स के खिलाफ अब एक्शन लिया जाएगा। जनगणना के दौरान पंजाब में बहुत से टीचर्स की ऐसी रील सामने आईं जिनसे जनगणना सर्वे का मजाक बन रहा था। इन रील्स में ज्यादातर रील ऐसी हैं जिनमें ताला लगे घरों में कुत्ते के भौंकने पर लेडीज टीचर डर जा रही हैं या फिर टीचर्स को कुत्ते घेर रहे हैं।

इसके अलावा भी कई रील्ज में टीचर्स फन करते हुए नजर आ रहे हैं। पंजाब सरकार के शिक्षा विभाग ने कर्मचारियों द्वारा ड्यूटी के दौरान वीडियो और रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर साझा (शेयर) करने के मामलों को गंभीरता से लिया है।

शिक्षा विभाग द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों के मुखियों (प्रिंसिपलों/हेडमास्टरों) को व्हाट्सएप के माध्यम से विशेष निर्देश भेजे गए हैं। इन हिदायतों में स्पष्ट किया गया है कि कुछ एन्यूमरेटर्स (सर्वे में नियुक्त स्टाफ) द्वारा जनगणना के गोपनीय दस्तावेजों और शेड्यूल का उपयोग करके फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्मों के लिए रील्स बनाकर सार्वजनिक की जा रही हैं, जो कि जनगणना अधिनियम (सेंसस एक्ट), 1948 का उल्लंघन है।

जनगणना के दौरान स्टाफ इस तरह की सेल्फी भी सोशल मीडिया पर शेयर कर रहा है।

जनगणना के दौरान स्टाफ इस तरह की सेल्फी भी सोशल मीडिया पर शेयर कर रहा है। (IMAGE-VIDEO-CREDIT-BY-SNE-NETWORK)###CANADA###USA###UK###CENSUS-2027-AT-PUNJAB-NEWS###@

100% LikesVS
0% Dislikes