CM MANN NEWS…केंद्र से पाकिस्तान जाने की PERMISSION मांगी

CM-BHAGWANT-MANN-FILE-IMAGE

SNE NETWORK.CHANDIGARH.

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पाकिस्तान जाने की PERMISSION मांगी है। उन्होंने पाकिस्तान स्थित श्री करतारपुर साहिब में माथा टेकने के लिए विदेश मंत्रालय को चिट्‌ठी लिखी है। कुछ दिन पहले उन्होंने कहा था कि जब उन्हें जापान या फ्रांस जाने की अनुमति नहीं दी जाती, तो पाकिस्तान जाने की कैसे देंगे।

पंजाब विधानसभा के सत्र के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पाकिस्तान से निमंत्रण मिलने की बात कही थी।

पंजाब विधानसभा के सत्र के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पाकिस्तान से निमंत्रण मिलने की बात कही थी।

पाकिस्तान जाने की अनुमति कैसे मिलेगी..?

23 अक्टूबर को पंजाब विधानसभा के सत्र के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा था कि उन्हें पाकिस्तान के लाहौर में आयोजित होने वाले विश्व पंजाबी सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण मिला है। भारत और पाकिस्तान के पंजाब की भाषा, संस्कृति, विरासत और जड़ें एक जैसी हैं। CM ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि जब उन्हें फ्रांस और जापान जाने की अनुमति नहीं मिलती तो पाकिस्तान जाने की अनुमति कैसे मिलेगी।

CM भगवंत मान मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित

25 अक्टूबर को पाकिस्तान की संस्था पंजाबी प्रचार की ओर से मुख्यमंत्री भगवंत मान को निमंत्रण भेजा गया। यह निमंत्रण चौथे अंतरराष्ट्रीय पंजाबी सम्मेलन के लिए था। सम्मेलन की तारीख 27 से 29 नवंबर निर्धारित की गई है। ये सम्मेलन लाहौर स्थित पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ लैंग्वेज, आर्ट एंड कल्चर (PILAC) में होना है। इसमें CM भगवंत मान को उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया।

विधानसभा अध्यक्ष सभी विधायकों और अन्य प्रतिनिधियों को भी पाकिस्तान आने का निमंत्रण

27 अक्टूबर में पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री रमेश सिंह अरोड़ा ने भगवंत मान को पाकिस्तान आने का निमंत्रण दिया। रमेश सिंह अरोड़ा पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने पाकिस्तान पंजाब विधानसभा में कहा कि वे भगवंत मान का स्वागत करना चाहते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान के अलावा विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां, सभी विधायकों और अन्य प्रतिनिधियों को भी पाकिस्तान आने का निमंत्रण दिया।###USA###CANADA###UK###PUNJAB###CHANDIGARH###AUSTRALIA###NEWZEALAND###SINGAPORE###

100% LikesVS
0% Dislikes