CORONA–4 मरीज की मौत, 24 घंटे में 131 नए मरीज आए सामने, नियमों के पालन के आदेश

एसएनई नेटवर्क.चंडीगढ़। 

कोरोना से जुड़ी महत्वपूर्ण खबर पंजाब से सामने आई। कोरोना के कारण सोमवार को 4 लोगों की मौत हो गई। राहत की बात यह रही कि 232 मरीज इस संक्रमण से ठीक हुए। इससे मरीजों की संख्या में कमी आई है। 24 घंटे के दौरान राज्य में 131 नए मरीजों की भी पुष्टि हुई है। राज्य में कोरोना के जिन 4 मरीजों की मौत हुई है, स्वास्थ्य विभाग ने उनके बारे में कोई खुलासा नहीं किया है।

स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी आई सामने


स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार रविवार को राज्य में कोरोना के मरीजों की संख्या जहां 2000 का आंकड़ा पार कर गई थी वहीं सोमवार को मरीजों के ठीक होने से घटकर 1995 पर आ गई। सोमवार को राज्य में 1276 सैंपल जुटाए गए। जांच के आधार पर कोरोना की संक्रमण दर 10.27 फीसदी आंकी गई। इस समय राज्य के विभिन्न अस्पतालों में कोरोना के 33 मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर और 14 मरीजों को क्रिटिकल केयर लेवल-3 के अधीन रखा गया है।

100% LikesVS
0% Dislikes