34 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर, 10 मरीज क्रिटिकल केयर लेवल-3
एसएनई नेटवर्क.चंडीगढ़।
कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई. मामला पंजाब के जिला जालंधर का सामने आया। वहीं, बीते 24 घंटे के दौरान राज्य में 8087 सैंपलों की टेस्ट रिपोर्ट के आधार पर 411 नए मरीजों की पुष्टि हुई। इन मरीजों में से 4 को आईसीयू में दाखिल किया गया है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना के सक्रिय केसों की कुल संख्या 1995 तक पहुंच गई है, जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 229 हो गई है। राज्य के विभिन्न अस्पतालों में 34 मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर, 10 मरीजों को क्रिटिकल केयर लेवल-3 में रखा गया है।
मोहाली में सबसे अधिक संक्रमित
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मोहाली जिले में सबसे ज्यादा 66 नए मरीजों की पुष्टि हुई जबकि पटियाला में 44, लुधियाना में 42, फाजिल्का में 41, बठिंडा में 28, नवांशहर में 23, जालंधर में 22, होशियारपुर में 20, फिरोजपुर में 18, मुक्तसर व संगरूर में 17-17, रोपड़ में 15, अमृतसर में 13, मोगा में 11, फरीदकोट में 9, बरनाला व गुरदासपुर में 7-7, मानसा में 4, फतेहगढ़ साहिब में 3, पठानकोट में 2, कपूरथला व मलेरकोटला में 1-1 नए मरीज की पुष्टि हुई है।

