COUNTERVERSY—सिद्धू मूसेवाला के ताया आप पर भड़के, बोले हार-जीत अलग बात, लेकिन परिवार के खिलाफ टिप्पणी करना गलत बात,मौजूदा सरकार का किया विरोध…सोशल मीडिया में वीडियो हुई वायरल

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।  

सिद्धू मूसेवाला के ताया चमकौर सिंह जालंधर उपचुनाव के नतीजे के बाद आम आदमी पार्टी पर भड़के। उन्होंने कहा कि हार-जीत एक अलग बात है, लेकिन आप पार्टी के कुछ वर्कर मूसेवाला के पिता व परिवार के लिए गलत शब्दों का इस्तेमाल कर टिप्पणी कर रहे हैं। इन लोगों पर अब सख्त एक्शन लिया जाएगा।  चमकौर सिंह ने कहा कि आज यदि एक व्यक्ति की टिप्पणी को नजरअंदाज करते है तो आने वाले समय में कई अन्य लोग भी गलत टिप्पणियां करेंगे। जालंधर के लोगों ने जो फतवा देना था दे दिया। मूसेवाला के परिवार को सरकार की जीत या हार से कोई मतलब नहीं है। उन्होंने अपने बेटे की मौत के बाद सरकार द्वारा इंसाफ न दिलवाने के कारण अपना पक्ष लोगों के बीच रखा है। इस कारण सरकार का विरोध किया गया है।


मूसेवाला की छवि को खराब करने की कोशिश


उन्होंने कहा कि सरकार के पास ताकत थी। सभी विधायक, मंत्री लगाकर आज जीत हासिल की। मूसेवाला की छवि को खराब करने की कोशिश की जा रही है। चमकौर सिंह ने कहा कि बलकौर सिंह पहले ही इतने दुखी हैं कि उन्हें सिर्फ बेटे के लिए इंसाफ नजर आ रहा है। उनके खिलाफ सन्नौर के जरनैल सिंह ने गलत टिप्पणी की है। बेशक इस आप वर्कर ने बाद में माफी भी मांगी।


आप नेताओं की गंदी वीडियो सामने आई


चमकौर सिंह ने कहा कि जो हालात आज सिद्धू के परिवार के बने हैं जिस दिन जरनैल सिंह के परिवार के ये हालात बनेंगे उस दिन उसे महसूस होगा कि एक पिता किस तरह दर-दर भटक कर इंसाफ मांग रहा है। चमकौर सिंह ने कहा कि सरकार के नेताओं की गंदी वीडियो सामने आ रही हैं। पैसे लेने की वीडियो भी सामने आई हैं, लेकिन सिद्धू की छवि इन लोगों से बहुत ऊंची है।

100% LikesVS
0% Dislikes