DGP ENTERED THE FIELD–अमृतसर में हुए बम धमाकों और जालंधर उप चुनाव को लेकर पुलिस ने चलाया स्पेशल ऑपरेशन विजिल..रेलवे स्टेशनों और संवेदनशील स्थानों की चेकिंग की

एसएनई नेटवर्क.चंडीगढ़। 

पंजाब पुलिस हरकत में आ गई है। इसके पीछे की वजह  अमृतसर में हुए बम धमाकों और जालंधर उप चुनाव बताई जा रही हैं। मंगलवार को  पुलिस ने पूरे राज्य में एक स्पेशल ऑपरेशन विजिल चलाया है। इसके तहत सारे रेलवे स्टेशनों और संवेदनशील स्थानों की चेकिंग की गई। इसके अलावा सभी संवेदनशील स्थानों पर भी पुलिस की नजर है।

ऑपरेशन की खास बात


इस ऑपरेशन की खास बात यह है कि पंजाब पुलिस हेड क्वार्टर के सीनियर अधिकारियों को जिलों में भेजा गया है। सभी जिलों में वह इस ऑपरेशन की अगुवाई कर रहे हैं। पुलिस की कोशिश है कि पंजाब के माहौल को बिगड़ने से रोका जाए। साथ ही लोगों के अंदर पुलिस के प्रति विश्वास पैदा किया जाए।

लोगों को दी गई इस प्रकार से जानकारी


स्पेशल डीजीपी लॉ एंड ऑर्डर अर्पित शुक्ला की तरफ से इस बारे में जानकारी दी गई और लोगों से भी अपील की गई है कि अगर किसी संदिग्ध चीज या व्यक्ति को देखते हैं तो इस बारे में पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। किसी को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं उठानी पड़ेगी।

67% LikesVS
33% Dislikes