DISPUTE…आखिर…CJP और निहंगों के बीच क्यों, हुई झड़प…जानेंगे, पुलिस ने इसके पीछे क्या बताई असल वजह…?

CJP-PROTEST-IMAGE

SNE NETWORK.CHANDIGARH.

जंतर-मंतर पर निहंगों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई। - Dainik Bhaskar

जंतर-मंतर पर निहंगों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई।

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP ) और निहंगों के बीच झड़प हो गई। दोनों पक्षों के बीच बहस और धक्का-मुक्की हुई, जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा बलों ने हस्तक्षेप कर हालात को नियंत्रित करने की कोशिश की। झड़प किस बात को लेकर हुई, इसका पता अभी नहीं लग पाया है।

प्रदर्शनकारियों ने कहा पंजाबी आ गए ओए..।

इससे पहले बुधवार की देर रात सिख संगठनों के लोग दिल्ली पहुंचे तो प्रदर्शनकारियों ने कहा पंजाबी आ गए ओए..। सिख संगठनों के साथ प्रदर्शनकारियों ने सतनाम वाहेगुरू का जाप शुरू कर दिया। गाड़ी की छत और बोनट पर बैठकर निहंग जंतर-मंतर पहुंचे। इसका वीडियो भी सामने आया है। प्रदर्शन में शामिल युवाओं ने पंजाबी गीत भी गाए। इसके साथ चादर और कंबल भी बांटे। प्रदर्शन में शामिल एक निहंग ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मां-बहनों की इज्जत पर कोई आंच आई, तो वे किसी को नहीं छोड़ेंगे।

प्रदर्शनकारी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे

20 जुलाई को CJP के संसद मार्च के दौरान झड़प हुई थी। प्रदर्शनकारी संसद गेट के करीब पहुंच गए थे। उन्हें हटाने के लिए लाठीचार्ज किया गया था। इसमें होशियारपुर के तलवाड़ा के गांव नगर खरोड़ का रहने वाला युवक घायल हो गया। उसके सिर में 18 टांके लगे हैं। प्रदर्शनकारी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

जंतर-मंतर पर गाड़ी के बोनट और छत पर बैठकर पहुंच निहंग।

जंतर-मंतर पर गाड़ी के बोनट और छत पर बैठकर पहुंच निहंग।

कॉकरोच जनता पार्टी 20 जून से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है। वहीं पर खाना-सोना चल रहा है। बुधवार देर रात पंजाब के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे पंजाबियों ने केवल खाने का लंगर लगाया। बल्कि प्रदर्शनकारियों को चादरें, कंबल और चटाइयां भी बांटी।

सोशल मीडिया पर प्रदर्शनकारियों ने वीडियो पोस्ट कर कहा कि पंजाबियों ने जिस तरह किसान प्रोटेस्ट में सहयोग किया उसी प्रकार अब वह युवाओं के साथ खड़े हैं। ये प्रदर्शनकारियों की रक्षा के लिए पंजाब से यहां आए हैं। लोग कहते सुने गए कि जहां जरूरत होती है, वहां सरदार खड़े दिखाई देते हैं।

दिल्ली पहुंचे निहंगों और सिख संगठनों के लोगों ने देर रात तक जमीन पर बैठकर सतनाम वाहेगुरू का जाप किया। जिसमें प्रदर्शनकारी भी शामिल हुए। उन्होंने भी सतनाम जाप किया। इसके अलावा, प्रदर्शन के दौरान पगड़ीधारी पंजाबियों को देख प्रदर्शनकारियों ने बोले सौ-निहाल का जयघोष किया।

गाड़ी की छत और बोनट पर बैठ जंतर-मंतर पहुंचे निहंग।

गाड़ी की छत और बोनट पर बैठ जंतर-मंतर पहुंचे निहंग। (CREDIT-IMAGE-BY-SNE-NETWORK)

सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में निहंग गाड़ी के बोनट और छत पर चढ़कर जंतर-मंतर पर पहुंचते दिखे। लोगों ने लिखा पंजाबी आ गए ओए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने निहंगों के स्वागत में जो बोले सौ निहाल के जयकारे भी लगाए।

कॉकरोच जनता पार्टी के धरने पर एक गीत लॉन्च

भजन गायक कन्हैया मित्तल ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के धरने पर एक गीत लॉन्च किया है। कन्हैया मित्तल ने गीत के जरिए कॉक्रोच जनता पार्टी के नेताओं पर भी सवाल खड़े किए। कन्हैया मित्तल ने गीत के जरिए कटाक्ष किया और कहा कि देश के जेन-जी को भड़का का दिल्ली बुलाया जा रहा है और उन्हें उकसाया जा रहा है। नेता खुद बर्गर खा रहे हैं और युवाओं को डंडे खाने के लिए आगे किया जा रहा है।

गीत के जरिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर भी तंज

यही नहीं मित्तल ने अपने गीत के जरिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर भी तंज कसा है। उन्हाेंने कहा है कि राजस्थान में जब पेपर लीक हुआ था तो उस समय वहां किसकी सरकार थी। पंजाब में आए दिन कर्मचारियों पर पुलिस लाठियां चला रही है। वहां किसी की सरकार है।

भजन गायक कन्हैया मित्तल ने कॉकरोच जनता पार्टी के धरने पर गाना गाया।

भजन गायक कन्हैया मित्तल ने कॉकरोच जनता पार्टी के धरने पर गाना गाया। (CREDIT-IMAGE-BY-SNE-NETWORK)

जागो जागो भैया जागो बहन जी जागो।

जागो जागो जेन-जी जागो, जागो जागो स्टूडेंट जागो का पेपर लीक हुआ है, जंतर मंतर भागो। नेता जी खाएं बर्गर तुम डंडे खाने भागो, जागो जागो जागो जेन-जी जागो, जागो जागो भैया जागो बहन जी जागो। धर्म विरोधी करेंगे बात करेंगे सारी रात, सोनम भैया भूखे बैठे बर्गर खाएं आप, जागो जागो जागो जेन जी जागो इस्तीफे से बात बने तो जल्दी ले लो यार, मुद्दे से जो भटक गए तो सब कुछ बेकार, राजस्थान में लगी हुआ था तो किसकी थी सरकार आके तुम पंजाब में देखो डंडों की भरमार नीट का पेपर लीक हुआ मान गई सरकार मेरी भूमि धरती मेरा भारत महान मेरा भारत महान।

ब्लू फोर्स निहंगों की टीम जंतर-मंतर पर पहुंची

मंगलवार देर शाम 7 बजे ब्लू फोर्स निहंगों की टीम जंतर-मंतर पर पहुंची थी। उन्हें देखकर प्रदर्शनकारियों में बड़ा उत्साह दिखा। इस दौरान प्रदर्शन में शामिल एक छात्रा ने निहंग को देखकर कहा, “हमारे अंदर जो जान आ गई है ना, उसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।” वहीं एक निहंग ने कहा कि आपको जब भी हमारी जरूरत पड़ेगी हम आपके साथ हैं। बहुत बढ़िया है कि आप डटे हुए हो।###USA###UK###CANADA###CONFLICT-BETWEEN-CJP-NIHANG-AT-JANTAR-MANTAR###PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###GERMANY###IRELAND###SWEDEN###EUROPE###CHINA###HUNGRY###FRANCE###ITLAY###ROME###RUSSIA###UKRAINE###VIETNAM###SINGAPORE###@

100% LikesVS
0% Dislikes