DRUGS…एक कार में सवार थे महिला सहित 3  तस्कर….कांगड़ा में देने जा रहे थे सप्लाई….फिर पुलिस ने ट्रेप लगाकर ऐसे पकड़ा..?

LADIES ARREST BY SNE IMAGE

SNE NETWORK.AMRITSAR/SHIMLA/CHANDIGARH.

पंजाब की महिला नशा तस्कर समेत 3 आरोपी गिरफ्तार। - Dainik Bhaskar

पंजाब की महिला नशा तस्कर समेत 3 आरोपी गिरफ्तार।

कांगड़ा पुलिस ने एक महिला समेत 3 तस्करों को 67.62 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई नूरपुर-गग्गल न्यू फोरलेन मार्ग पर मंझग्रां बस स्टैंड के पास की। तीनों आरोपी एक आल्टो K10 टैक्सी में सवार थे। पुलिस के अनुसार, सीआईए कांगड़ा की टीम ने नशा विरोधी अभियान के तहत गुप्त सूचना के आधार पर मंझग्रां बस स्टैंड के पास नाकाबंदी की थी। इसी दौरान आल्टो को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन में सवार 2 पुरुषों और एक महिला के कब्जे से 67.62 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपियों की पहचान अजय कुमार (36), निवासी शौकणी दा कोट, धर्मशाला और देवी सिंह (34), निवासी मझेड़ा, कांगड़ा के रूप में की है। तीसरी महिला आरोपी की पहचान पुलिस ने गुप्त रखी है। 36 वर्षीय तीसरी आरोपी पंजाब के डुगवाला तरनतारन की रहने वाली है।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के आधार पर चिट्टे के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस इस मामले में संभावित अंतरराज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क की भी जांच कर रही है। सप्लाई में महिला की भूमिका या इस्तेमाल के पहलू को भी जांच के दायरे में रखा गया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ शाहपुर थाने में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की आगामी जांच जारी है।###USA###UK###CANADA###PUNJAB###TARN-TARAN###CHANDIGARH###HIMACHAL-PRADESH###KANGARA###GERMANY###ITLAY###

100% LikesVS
0% Dislikes