EARTHQUAKE–इन-इन क्षेत्रों में लगे भूकंप के झटके…..फिलहाल जानमाल का कोई नहीं नुकसान

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। कुछ सेकेंड के लिए धरती हिली। घबराए लोग अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। पंजाब में गुरदासपुर, होशियारपुर, लुधियाना और जालंधर समेत पूरे प्रदेश में लोगों को हल्के झटके लगे। वहीं हरियाणा में फतेहाबाद में हल्की कंपन हुई तो घबराए लोग अपने घरों से बाहर आ गए।


जानकारी के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.3 नापी गई है। इस भूकंप से किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की अभी कोई खबर नहीं है।

100% LikesVS
0% Dislikes