ELECTION….ये नेता दाखिल करेंगे नामांकन…..रोड़ शो निकाल झूकेंगे ताकत

ELECTIONS UPDATE IMAGE BY SNE NEWS (FILE PHOTO)

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

पंजाब में विधानसभा उपचुनाव को लेकर शुक्रवार पंजाब के कई बड़े नेता नामांकन दाखिल करने जा रहे हैं। दोपहर तक नामांकन भरने का समय खत्म होने के बाद 28 अक्टूबर को दस्तावेजों की जांच होगी। पता चला है कि पिछले 5 दिनों में चुनाव आयोग के पास करीब 26 हलफनामे पहुंचे हैं। डेरा बाबा नानक और चब्बेवाल सीट पर बड़े नेता नामांकन दाखिल करेंगे।


उधर. खालिस्तान समर्थक और खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह के साथियों ने उप-चुनावों में ना उतरने का फैसला किया है। ये सभी साथी अमृतपाल सिंह के साथ ही डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं। सबसे पहले दलजीत कलसी ने डेरा बाबा नानक से चुनाव लड़ने से मना कर दिया था। कलसी के अलावा बरनाला से कुलवंत सिंह राऊके और भगवंत सिंह ने गिद्दड़बाहा से चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। 

वहीं शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने राज्य में 4 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव में अपने उम्मीदवार न उतारने का फैसला किया है। चंडीगढ़ में आज पार्टी की कार्य समिति और जिला प्रधानों की बैठक में यह फैसला लिया गया। वहीं गुरुवार को कई नेताओं ने नामांकन दाखिल किए। बरनाला से भाजपा उम्मीदवार केवल ढिल्लों और कांग्रेस उम्मीदवार काला ढिल्लों ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने से पहले दोनों ने रोड शो भी किया।


…ये है पंजाब की सबसे बड़ी हॉट सीट 


पंजाब की हॉट सीट बन चुकी गिद्दड़बाहा में भाजपा से पूर्व मंत्री मनप्रीत बादल और कांग्रेस उम्मीदवार अमृता वड़िंग ने नामांकन दाखिल किया। इसके अलावा चब्बेवाल से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार डॉ. ईशाक, डेरा बाबा नानक से रविकरण सिंह काहलों, गिद्दड़बाहा से हरचरण सिंह बराड़ और आप उम्मीदवार हरदीप सिंह ने नामांकन दाखिल किया।

100% LikesVS
0% Dislikes