FLOOD-PACKAGE…..”ये सिर्फ टोकन मनी…आकलन के बाद 100 फीसद और मदद मिलेगी”

GULAB CHAND KATARIYA SNE NEWS IMAGE (FILE PHOTO)

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

राज्यपाल कटारिया ने कहा कि केंद्र की तरफ से 1600 करोड़ रुपये का एलान सिर्फ टोकन मनी है। जल्दी ही और भी राशि आकलन के बाद केंद्र की तरफ से जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र हर संभव सहायता देगा। प्रधानमंत्री ने दौरे के दौरान साफ किया है कि हिमाचल प्रदेश से भी अधिक पंजाब में स्थिति गंभीर है। फसलों का नुकसान, पशुओं की मृत्यु और टूटे घर, सबके लिए मदद जारी की जाएगी। 5 जिले अधिक प्रभावित हैं। आकलन के बाद सरकार की तरफ से मदद जारी की जाएगी।

पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया बुधवार को फोर्टिस हॉस्पिटल में दाखिल मुख्यमंत्री भगवंत की सेहत का हालचाल जानने के लिए पहुंचे। राज्यपाल कटारिया ने कहा कि सीएम मान की तबीयत पहले से बेहतर हैं। प्रधानमंत्री खुद अपने दौरे के दौरान उनकी सेहत के बारे में पूछ रहे थे और उन्होंने मुझे कहा था कि सीएम का हाल जानने अस्पताल जाना और उनकी सेहत के बारे में जानकारी देना।

राज्यपाल ने कहा कि केंद्र का मदद करने का एक फार्मूला होता है। आपदा का पैसा वैसे ही राज्यों के खातों में आ जाता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मदद के लिए किसी भी तरह की कमी नहीं छोड़ी जाएगी। 100 प्रतिशत और मदद आएगी। यह राशि सिर्फ आपातकालीन सेवाओं को आगे बढ़ाने के लिए है।

100% LikesVS
0% Dislikes