वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।
क्या, पंजाब की महिलाओं को राज्य सरकार प्रतिमाह 1100 देगी, क्या, इस पर रणनीति तैयार हो चुकी है ? इस पर अभी कुछ कहना इतना स्पष्ट नहीं होगा, लेकिन, राज्य के मुख्यमंत्री ने एक निजी चैनल को दिए साक्षात्कार में इस बात का विवरण किया। उधर, आर्थिक मुद्दों के विशेषज्ञों का मानना है कि इस पर 10 हजार करोड़ खर्च आएंगा। रिपोर्ट में पता चला है कि अगर यह संभव हुआ तो पंजाब की 75 लाख महिलाओं को सीधे तौर पर फायदा होगा। यह नीति 18 वर्ष की महिला से आरंभ होगी।

आम आदमी पार्टी ने 2022 के विधानसभा चुनाव में अपने घोषणापत्र के दौरान महिलाओं को आर्थिक मदद देने का वादा शामिल था। विपक्षी दल अब तक इसे अधूरा बताते हुए सरकार पर अक्सर सवाल उठाते रहे हैं। इन वादों की वजह से आम आदमी पार्टी को पंजाब की सत्ता में आने का रास्ता आसान हुआ था। चूंकि, वर्ष 2027 में पंजाब के विधानसभा चुनाव होने जा रहे है। ऐसे में पंजाब की सत्ताधारी पार्टी आप महिलाओं को इस स्कीम का फायदा देकर आने वाले चुनाव में अपनी जीत को ढूंढ रही है।


