FRESH-UPDATE…..नहीं लगा पुलिस के हाथ भगौड़ा आप विधायक हरमीत सिंह पठान माजरा….हरियाणा से खाली हाथ लौटी पुलिस

AAP MLA HARMEET SINGH PATHAN MAJRA-SNE-2

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

पंजाब पुलिस ने गुरुवार देर शाम श्रीगंगानगर जिले के पदमपुर तहसील क्षेत्र के चक 45-आरबी में बड़े पैमाने पर छापेमारी की। यह कार्रवाई पंजाब के सनौर विधानसभा क्षेत्र से आप के भगोड़े विधायक हरमीत सिंह पठान माजरा की तलाश में की गई, जो हाल ही में हरियाणा के करनाल जिले के डाबरी गांव से पुलिस की छापेमारी के दौरान फरार हो गए थे।


सूत्रों के अनुसार, पंजाब पुलिस के अधिकारी और कर्मी स्थानीय पुलिस के साथ आधा दर्जन से अधिक वाहनों में चक 45-आरबी स्थित एक घर पर पहुँचे, जो कथित तौर पर पठान माजरा के दूर के रिश्तेदारों का है। पुलिस को शक था कि फरार विधायक गाँव में अपने रिश्तेदार के घर में छिपा हो सकता है। करीब एक घंटे तक चली छापेमारी के दौरान, पुलिस ने न केवल उक्त घर बल्कि आस-पास के खेतों की भी तलाशी ली। हालांकि, विधायक का कोई सुराग नहीं मिला और पंजाब पुलिस को अंततः खाली हाथ लौटना पड़ा।

100% LikesVS
0% Dislikes