एसएनई नेटवर्क.चंडीगढ़।

पंजाबी सिंगर करण औजला और शैरी मान को बंबीहा गैंग से संबंध रखते जस्सा ग्रुप ने फेसबुक पर धमकी दी है। जस्सा ग्रुप ने लिखा है कि करण औजला और शैरी मान जितनी मर्जी सफाई देते रहें, जितनी मर्जी लॉरेंस गैंग के साथ नाचो, लेकिन तुम्हारा हिसाब जरूर करेंगे।
बता दें कि कैलिफोर्निया के बेकर्सफील्ड में आयोजित कार्यक्रम की वीडियो में गैंगस्टर लॉरेंस का भाई अनमोल करण औजला के साथ स्टेज पर नजर आया। इस दौरान साथ में सेल्फी लेता भी दिखा। इसके बाद से बंबीहा गैंग के गुर्गे अब सक्रिय हो गए हैं। जस्सा ग्रुप ने लिखा कि सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद कई लोगों ने परिवार का साथ देने बजाए उनका फायदा उठाया है।
यादू ने लॉरेंस से की थी जेल में मारपीट
गैंग ने लिखा कि मीडिया ने भी लॉरेंस का इंटरव्यू करके उसे मशहूर किया है। लॉरेंस कभी सलमान खान को धमकी देता है तो कभी मूसेवाला के परिवार को धमका रहा है। जब यादू ने उससे मारपीट की थी तो उसने तुरंत नाभा जेल से चालान डलवा जेल बदल ली थी।
बंबीहा गैंग से जुड़े जस्सा ग्रुप की पोस्ट:-
गैंग ने लिखा कि लॉरेंस वह शख्स है जो दूसरे लोगों पर डिपेंड रहता है। खुद चूहे की तरह बिल में छिप कर बैठ वारदातों की जिम्मेवारियां लेता है। लॉरेंस और उसके भाई अनमोल ने चोरी छोड़ कर अब पंजाबी गायकों के साथ नाचना शुरू कर दिया, वह भी अमेरिका में।
अब गोल्डी बरार रह गया, कल को वह भी इन्हीं के साथ नाचता दिख जाएगा। जो काम अमित अरोड़ा कर रहा है वहीं काम ये लोग करने लगे है। मूसेवाला की हत्या का इंसाफ दिलवाने की बात है, वह दिलवाकर रहेंगे। कुछ लोगों की छितर परेड जेल में कर सबक सिखाएंगे।
बाकी जितने भी आरोपी सिद्धू के केस में नामजद हैं, सभी का हिसाब करेंगे। पंजाब सरकार से अपील है कि मूसेवाला के परिवार को इंसाफ दिलवाए।

