GENUINE DEMAND…..सीएम साहब, आउटसोर्स कर्मचारियों की तरफ भी जरा ध्यान दीजिए….पिछले 5 माह से पगार से वंचित 

SALARY PENDING-SNE

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

प्रदेश में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार खासकर कच्चे मुलाजिम (आउटसोर्स) की पगार में इजाफा करने तथा उन्हें पक्का करने का वादा किया था। लेकिन, हालात बिल्कुल ही खराब है। मासिक पगार समय पर नहीं दी जाती है, जिस कारण उनके परिवार का निर्वाह करना बहुत मुश्किल हो रहा है। ताजा मामला, पंजाब के स्वास्थ्य विभाग के आउटसोर्स कर्मचारी (जिला फरीदकोट) से जुड़ा है। उन्हें कई माह से मासिक पगार तक नहीं मिली। पिछले सप्ताह हड़ताल पर बैठे फरीदकोट के स्वास्थ्य विभाग में तैनात (आउटसोर्सिंग) कर्मचारियों को विभाग के उच्च अधिकारियों द्वारा आश्वासन उपरांत हड़ताल को इस शर्त पर स्थगित कर दिया गया था कि एक सप्ताह में लंबित पगार को हरके खाता में डाल दिया जाएगे, लेकिन, ऐसा बिल्कुल नहीं हुआ। सिविल अस्पताल अमृतसर के स्वास्थ्य आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के संगठन ने शुक्रवार को उनके समर्थन में एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए ये बात कहीं। चेतावनी देते साफ तौर पर कहा कि अगर जल्द उनकी जायज मांगों को नहीं माना गया तो पूरे प्रदेश में तैनात स्वास्थ्य आउटसोर्सिंग कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ जाएगा। 

जानिए, क्या है पूरा मामला

जिला फरीदकोट के एचएमआईएस पायलट प्रोजेक्ट के तहत काम कर रहे आउटसोर्स कर्मचारियों को पिछले 5 महीनों से वेतन न मिलने के कारण एसएमओ, डीएमसी और सिविल सर्जन फरीदकोट को मांग पत्र दिए गए थे।


लेकिन अधिकारी लगातार टालमटोल की नीति अपनाई। जिसके कारण आउटसोर्स कर्मचारियों में भारी रोष था। परिणामस्वरूप आउटसोर्स कर्मचारियों ने 18 जून को सिविल अस्पताल फरीदकोट में रोष प्रदर्शन किया। सिविल सर्जन फरीदकोट ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि अगले सोमवार तक वेतन जारी कर दिया जाएगा, जिसके बाद आउटसोर्स कर्मचारियों ने रोष प्रदर्शन स्थगित कर दिया। लेकिन अधिकारियों ने अभी तक एचएमआईएस पायलट प्रोजेक्ट के तहत किसी भी कर्मचारी का वेतन जारी नहीं किया है, जिसके विरोध में जिला फरीदकोट के सिविल अस्पताल के आउटसोर्स कर्मचारी 11/08/25 को फिर से रोष प्रदर्शन कर अपना संघर्ष शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। जिला श्री अमृतसर साहिब के स्वास्थ्य विभाग कर्मचारियों की आउटसोर्स यूनियन ने बयान जारी कर कहा कि यदि 10 अगस्त तक आउटसोर्स साथियों का वेतन जारी न किया गया तो शेष जिलों का एक बड़ा जमावड़ा सिविल अस्पताल फरीदकोट में किया जाएगा और बड़ा संघर्ष शुरू किया जाएगा।

100% LikesVS
0% Dislikes