वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना.चंडीगढ़।
अब सरकार उद्योगों को रात में सस्ती बिजली देगी। सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक यह बिजली एक रुपए सस्ती होगी। रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक इंडस्ट्री चलाने पर यह सुविधा मिलेगी। इससे रात को चलने वाले उद्योगों को फायदा होगा। 16 अक्टूबर को एक मार्च तक यह आदेश लागू होंगे। सर्दियों में रात के समय बिजली खपत कम होती है। इसलिए बिजली रेगुलेटरी कमीशन ने यह फैसला लिया है। इससे उत्पादन भी बढ़ेगा।

पंजाब पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड की से बड़े शहरों में चलने वाले उद्योगों को फायदा होगा। इनमें लुधियाना, पटियाला, जालंधर और मोहाली जैसे शहर शामिल है। यहां पर रात को भी उद्योग चलते है। यहां पर शिफ्टों में काम होता है। पंजाब सरकार का फोकस बिजली उत्पादन पर भी लगा है। इसलिए विभाग की तरफ से गोइंदवाल में प्राइवेट कोयला थर्मल प्लांट खरीदा गया है। वहीं, रात के समय बिजली दूसरे राज्यों को बेची भी जाती है। इस समय मुख्य रूप से मुंबई जैसे बड़े शहरों को बिजली भेजी जा रही है। इतना ही नहीं अब पंजाब में बाहरी राज्यों से भी कंपनियां आकर निवेश कर रही है। जिसे पंजाब के लिए अच्छा संकेत माना जा रहा है। सीएम कह चुके है कि इसके लिए उन्होंने कई स्तर पर काम किया है।

