HIGH-COURT–भाजपा नेता को लगा बड़ा झटका……….सुरक्षा बहाली की याचिका सिरे से खारिज….अपने आदेश में COURT ने कहीं ये बड़ी बात

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

भाजपा नेता संजीव सिंह को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय से बड़ा झटका लगा हैं। अदालत ने उनकी सुरक्षा बहाली के लिए दायर की याचिका को रद्द कर दिया। संजीव पंजाब भाजपा जिला कार्यकारिणी के सदस्य तथा जालंधर भाजपा के प्रभारी हैं। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि अनिवार्य परिस्थितियों की गैरमौजूदगी में सरकारी खर्च पर सुरक्षा का आदेश जारी नहीं किया जा सकता।


याचिका दाखिल करते हुए संजीव सिंह ने हाईकोर्ट को बताया कि उनका पंजाब में लंबा राजनीतिक इतिहास रहा है। वह वर्तमान में भाजपा की पंजाब राज्य कार्यकारिणी में सदस्य हैं और जालंधर के जिला इंचार्ज हैं। याची ने बताया कि कृषि कानूनों को लेकर किसानों के आंदोलन के बाद से ही लगातार उन्हें असामाजिक तत्वों ने निशाना बनाने का प्रयास किया। उनकी कार पर हमला होने के साथ ही उनके घर पर भी हमला हो चुका है। इसके बाद आईबी के इनपुट के आधार पर याची को सुरक्षा मुहैया करवाई गई थी। इस सुरक्षा को पंजाब सरकार ने बिना किसी ठोस आधार के वापस ले लिया। ऐसे में याची ने सुरक्षा बहाल करने की मांग की थी।

100% LikesVS
0% Dislikes