एसएनई नेटवर्क.चंडीगढ़।
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा को खेल रत्न से सम्मानित होने जा रहे है। पंजाब यूनिवर्सिटी में होने जा रहे सत्र 2021-22 समारोह सम्मान में सम्मानित किया जाएगा। समारोह 20 मई को होने जा रहा हैं।
यह तय हुआ
सिंडिकेट बैठक में तय हुआ कि एलुमनी इरशाद कामिल को साहित्य रत्न, एलुमनी पद्मश्री वीना टंडन को विज्ञान रत्न, एलुमनी राकेश भारती को उद्योग रत्न, एलुमनी पद्मश्री रतन सिंह जग्गी को ज्ञान रत्न, एलुमनी आयुष्मान खुराना को कला रत्न से सम्मानित किया जाएगा। डॉक्टरेट मानद उपाधि वैक्सीन के लिए गगनदीप कंग, कानून के लिए पूर्व लोकसभा अध्यक्ष परोणपरांत सुमित्रा महाजन और जस्टिस रंजन गोगोई, इंजीनियरिंग के क्षेत्र में सुधा मूर्ति को सम्मानित किया जाएगा।
इनके नाम पर पहले हुई थी सिफारिश
पीयू ने मानद उपाधि के लिए एक बार पहले भी सुमित्रा महाजन के नाम की सिफारिश की थी लेकिन किसी कारणवश वह इस उपाधि के लिए उपस्थित नहीं हो पाई थीं। दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति और पीयू के चांसलर जगदीप धनखड़ रहेंगे। समारोह में लगभग 950 उम्मीदवारों को डिग्री और अवॉर्ड दिया जाएगा।

