वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।

कनाडा सीमा सुरक्षा एजेंसी की तरफ से 700 छात्रों को डिपोर्ट किए जाने की घटना के बाद पंजाब सरकार ने भी एजेंटों के खिलाफ अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कनाडा में फंसे छात्र जालंधर के ही एक ट्रेवल एजेंट बृजेश मिश्रा का शिकार हुए थे। अब पंजाब सरकार ने ट्रेवल एजेंटों के लिए नई एडवाइजरी जारी कर दी है और पूरा ब्यौरा मांगा है।
यह देनी होगी पक्की जानकारी
इस जानकारी में एजेंट को अपनी मूवेबल प्रॉपर्टी की जानकारी देनी होगी। मसलन कितना सोना है? कौन सी गाड़ी है? अपने बैंक खाते का नंबर, पत्नी के बैंक खातों के नंबर, स्टाफ की जानकारी, स्टाफ का अता पता, स्टाफ के खातों के नंबर आदि शामिल हैं।
इसके अलावा एजेंट के पास कितनी प्रॉपर्टी है? उक्त प्रॉपर्टी कहां-कहां है? कंपनी के सीए का अता पता भी मांगा गया है। कंपनी का फाइनांसर कौन है? उसका अता पता भी पूछा गया है। तीन स्थानीय लोगों की गारंटी भी देनी होगी।

