KARAN औजला का शारपी मामले में स्पष्टीकरण , 2 वर्ष से कोई संपर्क नहीं, बिना वजह नाम न जोड़े

एसएनई नेटवर्क.चंडीगढ़। 

पंजाबी गायक करण औजला के करीबी सुखजिंदर सिंह शारपी मामले में नया मोड़ आ गया। शनिवार को करण औजला ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाल कर साफ तौर पर कहा कि शारपी के साथ उसका कोई संबंध नहीं है, पिछले 2 वर्ष से उसका संपर्क तक नहीं हुआ। बिना वजह मीडिया, उनका संबंध जोड़कर बदनाम कर रही हैं। चेतावनी दी कि अगर बिना प्रमाण के साथ, उनका किसी के साथ संबंध जोड़ा तो वह अदालत का रुख करेंगे।  

यह दिया स्पष्टीकरण

पंजाब पुलिस द्वारा फर्जी दस्तावेजों पर पासपोर्ट बनाकर गैंगस्टर को विदेश भेजने के मामले में गिरफ्तार किए सुखजिंदर सिंह शारपी घुम्मन को लेकर औजला ने अपना स्पष्टीकरण दिया कि मीडिया वाले आरोपी को उसका करीबी बता रहे हैं जबकि पिछले 2 साल से उसकी बातचीत भी नहीं हुई है। उसने जो किया है, वह उसका हर्जाना भर रहा है। मेरा नाम किसी के भी साथ ऐसे ना जोड़ा जाए।


खुद 4 बार एक्सटॉर्शन का शिकार हुए


पोस्ट में गायक ने लिखा है कि वह अपना काम करके लाइफ जीने की कोशिश कर रहे हैं। वह खुद चार बार एक्सटॉर्शन का शिकार हो चुके हैं, पांच बार उन पर हमले हुए हैं। किसी ने सहानुभूति वाली कोई खबर नहीं चलाई। उन्होंने मीडिया से विनती की है कि कोई भी खबर चलाने से पहले पूरी तरह उसको वेरीफाई करें। बिना वजह से उनका नाम ना जोड़ा जाए वरना वह अगली बार मानहानि का केस करेंगे। उनके वकील पहले इस केस पर काम कर रहे हैं।

100% LikesVS
0% Dislikes