SNE NETWORK.CHANDIGARH.
शिरोमणि अकाली दल के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को गवर्नर गुलाबचंद कटारिया से मुलाकात की। पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल, उपाध्यक्ष डा. दलजीत सिंह चीमा समेत अन्य नेता राज्यपाल से मिलने पहुंचे और उन्हें पंजाब में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर ज्ञापन सौंपा। अकाली दल ने बरनाला लाठीचार्ज का मुद्दा उठाया और कहा कि महिला सफाई कर्मचारियों के सिरों पर डंडे मारे गए जिस वजह से वे लहुलुहान हो गईं।
राज्यपाल से शिकायत करते हुए बादल ने कहा कि बरनाला में लाठी चार्ज के जिम्मेदार डीएसपी को सिर्फ दबाव में निलंबित किया गया है, उन पर सफाई कर्मियों की हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया को साल 2022 से लेकर 2026 तक पंजाब में कथित पेपर लीक और पेपर में धांधलियों संबंधी मामलों की सूची सौंपी। साथ ही सरकार पर पेपर लीक और धांधलियों के मामले में गुमराह करने का आरोप लगाया।###USA###UK###CANADA###SHIROMNI-AKALI-DAL-NEWS###PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###GERMANY###IRELAND###SWEDEN###EUROPE###CHINA###HUNGRY###FRANCE###ITLAY###ROME###RUSSIA###UKRAINE###VIETNAM###SINGAPORE###@

