LIVE UPDATES—किसानों पर दागे आंसू गैस के गोले…..तनावपूर्ण स्थिति..इतने हुए घायल

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

पंजाब के किसान अपनी मांगों के लिए फरवरी से शंभू बॉर्डर पर मोर्चा लगाकर बैठे हैं। अब किसानों ने पैदल दिल्ली जाने का ऐलान किया है। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे संगठन से जुड़े 100 सदस्य शंभू बॉर्डर से आगे बढ़े। पुलिस उन्हें आगे नहीं जाने दे रही।

जानें सभी अपडेट… लाइव अपडेट


आंसू गैस के पांच गोले दागे गए, एक किसान घायल


पुलिस अब तक आंसू गैस के पांच गोले दाग चुकी है। इस दौरान एक किसान जख्मी हो गया है। उसे एंबुलेंस द्वारा नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।


हरियाणा पुलिस कर रही वीडियोग्राफी


हरियाणा की और से लगातार किसानों की वीडियोग्राफी की जा रही है। मौके पर घोषणा भी की गई कि सरकारी संपत्ति को नुकसान न करो, पुलिस कार्रवाई की जाएगी। किसान आगे बढ़ने को अडिग हैं। किसान पुलिस के खिलाफ कर रहे नारेबाजी


लोहे की कीलें लगाई गई


हरियाणा पुलिस की तरफ से किसानों को रोकने के लिए लोहे की कीलें लगाई गई हैं। यह कीलें सीमेंट में गाड़ रखी हैं ताकि गाड़ियां आगे ना जा सकें।


पुलिस कर रही वापस जाने की अपील


किसानों को हरियाणा की तरफ से वापस जाने की अपील की जा रही है। वहीं किसानों का कहना है कि हमें अपनी राजधानी में जाने के लिए अनुमति की जरूरत नहीं है।


किसानों पर स्प्रे किया


एक किसान बैरिकेडिंग पर बने शेड पर चढ़ गया है। पुलिस ने उसे चेतावनी देकर नीचे उतारा गया। इससे पहले कुछ किसान लोहे के जंगले पर चढ़े तो उन पर स्प्रे किया गया जिससे आंखों में जलन हो रही है। किसानों के अनुसार, स्प्रे मिर्ची वाला था।


हरियाणा ने बातचीत के लिए प्रतिनिधिमंडल भेजने को कहा


हरियाणा की तरफ से किसानों को कहा गया कि एक प्रतिनिधिमंडल भेजा जाए, हम बात करेंगे तब तक किसानों को आगे बढ़ने नहीं दिया जाएगा। 


किसानों से दिल्ली पुलिस की अनुमति की मांग


किसान दिल्ली कूच को लेकर अड़ गए हैं।  उधर हरियाणा पुलिस कह रही है कि किसान पहले दिल्ली पुलिस की अनुमति लेकर आएं।  


सीमेंट वाली बैरिकेडिंग पर लगाई लोहे की जाली


किसान आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। हरियाणा ने सीमेंट वाली बैरिकेडिंग पर लोहे की जाली लगा दी है। अब आंसू गैस या वॉटर कैनन की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

100% LikesVS
0% Dislikes