LPU मामला…..अब इस SCREENSHOT से मचा हंगामा….आखिर..क्या है वो पूरा सच…?

LPU-CURRENT-IMAGE-2

SNE NETWORK.PHAGWARA/CHANDIGARH.

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ियां फूंक दीं। इस दौरान पुलिस ने भी प्रदर्शनकारियों पर लाठियां बरसाईं। - Dainik Bhaskar

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ियां फूंक दीं। इस दौरान पुलिस ने भी प्रदर्शनकारियों पर लाठियां बरसाईं।

पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में बीते शनिवार और रविवार हुए बवाल की वजह सामने आ गई है। एक सोशल मीडिया मैसेज का स्क्रीनशॉट सामने आया है, जिसमें LPU की एक छात्रा से रेप का दावा किया जा रहा है। यह मैसेज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर फैलाया गया, जिसका शीर्षक था- एक पुरुष वर्कर ने हॉस्टल में छात्रा से रेप किया है।

आगे इस मैसेज में लिखा गया-

QuoteImage

यह कोई अफवाह नहीं है दोस्तों। LPU के गर्ल्स हॉस्टल-3 (GH-3) में एक पुरुष कर्मचारी ने एक लड़की का रेप किया और शिकायत करने पर वॉर्डन ने उस लड़की को घर भेज दिया और कोई कार्रवाई नहीं की गई। यह बेहद घटिया है, क्योंकि इस यूनिवर्सिटी में आत्महत्याओं और रेपों को ऐसे नजरअंदाज किया जा रहा है, जैसे वे कुछ भी नहीं हैं!!!QuoteImage

इस मैसेज के फैलने के बाद ही स्टूडेंट्स में गुस्सा बढ़ा, जिसके बाद यूनिवर्सिटी में तोड़फोड़ और आगजनी जैसी घटनाएं हुईं। हालांकि, मामला बढ़ने के बाद इस पोस्ट को डिलीट कर दिया गया। अब यह पोस्ट अवेलेबल नहीं है। यह पोस्ट पुलिस के हाथ लगी है। इसे किसने पोस्ट किया, इसकी जांच की जा रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट

LPU में शनिवार और रविवार को 22 घंटे जमकर बवाल हुआ। यूनिवर्सिटी में आगजनी और तोड़फोड़ हुई। यूनिवर्सिटी के भीतर बना यूनिमॉल लूट लिया गया। दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे 18 घंटे बंद रहा। पुलिस की 7 मेंबरों की SIT इसकी जांच कर रही, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिस छात्रा से रेप को लेकर ये सब हुआ, वह कौन है? उससे रेप कहां हुआ, किसने किया, वह छात्रा अब कहां है, वह पुलिस के सामने क्यों नहीं आई?

SNE-NEWS ने इस बारे में जानकारी जुटाने के लिए FIR की कॉपी निकलवाई। उसमें शिकायतकर्ता के तौर पर दर्ज स्टूडेंट्स से बात की। गर्ल्स हॉस्टल-3 के जिस रूम नंबर 504 में रेप का दावा है, वहां रहने वाली 3 लड़कियों के बयान चेक किए। जानिए इस सबसे क्या सच्चाई निकली…

हंगामे के दौरान LPU के बाहर रखे टैंक पर चढ़े प्रदर्शनकारी।

हंगामे के दौरान LPU के बाहर रखे टैंक पर चढ़े प्रदर्शनकारी।

सबसे पहले जानिए, रेप को लेकर दावा क्या

स्टूडेंट्स के बीच यह दावा किया जा रहा है कि LPU में काम करने वाले एक इलेक्ट्रिशियन ने गर्ल्स हॉस्टल के भीतर छात्रा के रूम में ही उसका रेप किया। जब उसने यह बात हॉस्टल वॉर्डन को बताई तो उसने उसे इस बारे में चुप रहने के लिए कहा और घर भेज दिया। इसके बाद उस छात्रा ने सुसाइड कर लिया। हालांकि, वह छात्रा कौन है? इसके बारे में अभी तक किसी के पास कोई जवाब नहीं है।

FIR में क्या बयान दिए गए

फगवाड़ा के सतनामपुरा पुलिस थाने में दर्ज इस शिकायत का आधार 2 लड़कियों और 1 लड़के के बयान को बनाया गया है। इसमें उनका आरोप है कि करीब 3-4 दिन पहले गर्ल्स हॉस्टल (GH)-3 में एक लड़की के साथ एक अज्ञात व्यक्ति ने रेप किया। उसमें कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस मामले में FIR दर्ज की जाए, ताकि क्राइम करने वाले को सजा दी जा सके। इसके साथ ही बाकी लड़कियों की भी सेफ्टी की जाए। यूनिवर्सिटी वालों ने इसे छुपाने की कोशिश की है, इसकी जांच कर कार्रवाई की जाए। इस हॉस्टल की वार्डन बदली गई है, केस को ट्रेस करने के लिए CCTV कैमरे चेक किए जाएं।

LPU ने इन तीनों छात्राओं का वीडियो जारी किया था, जिसमें इन्होंने कहा था कि हमें तंग न किया जाए।

LPU ने इन तीनों छात्राओं का वीडियो जारी किया था, जिसमें इन्होंने कहा था कि हमें तंग न किया जाए।###UK###CANADA###USA###AUSTRALIA###LPU###PHAGWARA###PUNJAB###CHANDIGARH###NEWZEALAND###SINGAPORE###GERMANY###ITLAY###FRANCE###CHINA###

100% LikesVS
0% Dislikes