MOHALI—ऐसे लगी आग…मच गई तबाही, 3 घंटे के उपरांत पाया गया काबू…..लगभग इतने गांव हुए प्रभावित

वरिष्ठ पत्रकार.मोहाली।

बिजली ग्रिड में पावर ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि उस पर काबू पाने में दमकल विभाग को 3 घंटे लगे। आग लगने की वजह से न्यू चंडीगढ़ मुल्लांपुर, नयागांव, सिसवां, कांसल समेत करीब 40 गांवों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। आग की सूचना मिलने पर खरड़ और मोहाली से दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद उस पर काबू पाया। 


जानकारी के अनुसार सोमवार 6 बजे बिजली ग्रिड में चिंगारी से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। लपटें और धुएं का गुबार दूर तक देखा गया। आग पर काबू पाने की कोशिश वहां मौजूद कर्मचारियों ने की मगर सफलता नहीं मिली। इसके बाद दमकल विभाग को सूचित किया गया है। दमकल विभाग ने 3 घंटे में आग पर काबू पाया है।
विभाग के अधिकारी, मुताबिक ढाई घंटे बाद प्रभावित इलाकों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। हालांकि ग्रिड की मरम्मत में अभी समय लगेगा। आग लगने की वजह अंदरूनी खराबी बताई जा रही है।

100% LikesVS
0% Dislikes