MUST-READ….सरहद पार (पाक) में मनाई जाएंगी शहीदे-आज़म-भगत सिंह  की 118वीं जयंती….उच्च न्यायालय न्यायाधीश के अलावा कौन-कौन होगा शामिल…समझिए, इस रिपोर्ट में…….?

SAHEED-BHAGAT-SINGH-SNE

SNE NETWORK.अमृतसर/चंडीगढ़। 

भारत तथा पाकिस्तान में सिंदूर युद्व के उपरांत चाहे रिश्ते असमान्य हैं। लेकिन, देश की आजादी में अहम रोल निभाने वाले शहीद भगत सिंह को वर्तमान में भी पाकिस्तान की आवाम का एक हिस्सा उन्हें दिल से सम्मान देता है। 27 सितंबर , शनिवार को शहीद भगत सिंह की जयंती दिवस भारत के अलावा पाकिस्तान के लाहौर उच्च न्यायालय में भी मनाई जा रही है। इस बात की पुष्टि, भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन (पाकिस्तान) के अध्यक्ष इम्तियाज रशीद कुरैशी ने एक प्रैस रिलीज कर की। वह पेशे से लाहौर उच्च न्यायालय में एक शीर्ष अधिवक्ता हैं। बताया जा रहा है कि इस उपलक्ष्य पर उच्च न्यायालय के न्यायाधीश तथा कई शीर्ष अधिवक्ता को निमंत्रण भेजा गया। इस अवसर एक केक भी काटा जाएंगा। 

जानिए, निमंत्रण में क्या लिखा है खास..?

प्रिय महोदय, अस्सलामु अलैकुम “आशा है आप अच्छे मूड में होंगे” शहीद भगत सिंह की 118वीं जयंती के अवसर पर भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन पाकिस्तान द्वारा लाहौर उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के डेमोक्रेटिक लॉन में शनिवार, 27 सितंबर, 2025 को सुबह 11:30 बजे एक समारोह का आयोजन किया गया है। 

समारोह के मुख्य अतिथि राजा जुल्कारनैन एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट होंगे, विशिष्ट अतिथि मियां गुलामउल्लाह खान, एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट, अध्यक्षता इम्तियाज रशीद कुरैशी, अध्यक्ष भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन पाकिस्तान करेंगे, वक्ता खालिद जमां खान काकर वरिष्ठ एडवोकेट, मुहम्मद वहीद कुरैशी, शाहबाज रशीद कुरैशी एडवोकेट, एमएच शाहीन एडवोकेट, चौधरी इमरान फजल गुल एडवोकेट, चौधरी मुहम्मद अफजल एडवोकेट, सैयद खालिद गिलानी एडवोकेट, डॉ. शाहिद नसीर, सैयद वकार हुसैन शाह जंगी, राणा शाहिद अली, मुहम्मद अफजल हक खुर्रम और अन्य भाषण देंगे – समारोह के अंत में एक केक भी काटा जाएगा। आपसे अनुरोध है कि कार्यक्रम के अनुसार उपस्थित हों। अनुरोध, (समय की पाबंदी महान लोगों की शैली है) इच्छुक पक्ष इम्तियाज रशीद कुरैशी अध्यक्ष भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन पाकिस्तान 03334645817/03004364085

100% LikesVS
0% Dislikes