OPERATION BLUE STAR–इस जगह पुलिस ने भारी दस्ते सहित निकाला फ्लैग-मार्च, शांति बनाए रखने की अपील की….कहा, लोग इन बातों पर बिल्कुल नहीं दें ध्यान

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 


ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर सुरक्षा को लेकर अलर्ट जालंधर पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाल लोगों को शांति बनाए रखने की अपील की। पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चाहल की देखरेख में एडीसीपी सिटी 2 आदित्य, एसीपी सेंट्रल निर्मल सिंह ने अपने साथ कई थानों की पुलिस लेकर भीड़ भाड़ वाले इलाकों में अपनी टीम के साथ फ्लैग मार्च निकाला।


यह फ्लैग मार्च श्रीराम चौक (मिलाप चौक) से लेकर पटेल चौक तक निकाला गया। पुलिस ने यह मार्च शहर में लॉ एंड ऑर्डर को मेंटेन रखने के लिए निकाला है। इस दौरान पुलिस ने लोगों से अपील भी की और कहा कि सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर ध्यान ना दें। एडीसीपी 2 आदित्य ने बताया कि जालंधर पुलिस शहर में शरारती तत्वों को पकड़ने और लॉ एंड ऑर्डर कायम रखने के लिए कार्रवाई कर रही है।


चेकिंग अभियान चलाया


पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि हमने शहर में अलग-अलग जगहों पर चेकिंग अभियान भी चलाया। इस अभियान का मकसद शरारती अंसरों को कंट्रोल में रखने का है। जिससे शहर में शांति बनी रहे। पुलिस ने जालंधर वासियों से अपील की है कि वह सोशल मीडिया पर फैल रही फेक न्यूज पर ध्यान न दें। वहीं अगर कोई भी व्यक्ति गलत काम करता है तो उसकी जानकारी 112 पर और पुलिस को दें। ताकि उस मामले पर पुलिस अपनी बनती कार्रवाई कर सके।

75% LikesVS
25% Dislikes