PATIALA-तेजाब फेंकने से 3 महिलाएं झुलसी….आधा दर्जन के खिलाफ मामला दर्ज, जानिए, किस क्षेत्र से जुड़ा है मामला

वरिष्ठ पत्रकार. नाभा (पटियाला)। 

शोभायात्रा के दौरान तेजाब फेंकने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान 3 महिलाएं झुलस गईं। चिंताजनक हालत की वजह से एक को सरकारी सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया। मामला, पटियाला के नाभा शहर से जुड़ा हैं। घायलों के बयान पर आधा दर्जन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने एक दुकानदार के गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

पुलिस के मुताबिक, बाबा खाटू श्याम के जन्मदिन के मौके पर नाभा में विशाल शोभा यात्रा निकाली जा रही थी। शोभा यात्रा जब ठठेरियां वाला मोहल्ले में पहुंची, तो वहां कपड़े की दुकान करने वाले मोहम्मद इमरान के रिश्तेदारों के बच्चे उस समय दुकान की ऊपरी मंजिल पर मौजूद थे।


उन्होंने देखा कि सभी लोग शोभा यात्रा पर अपनी दुकानों व घरों पर से फूलों की वर्षा कर रहे हैं और इत्र का छिड़काव कर रहे हैं। उन बच्चों ने भी ऊपरी मंजिल पर बने शौचालय के नजदीक पड़े टॉयलेट क्लीनर (एसिड) की बोतल को उठाया व उसमें पानी मिलाकर शोभा यात्रा पर छिड़क दिया। यह तेजाब शोभायात्रा में शामिल 3 महिलाओं पर गिर गया।

100% LikesVS
0% Dislikes