वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।
पंजाब सरकार ने एक अहम फैसला लिया। गुरुवार को तत्काल प्रभाव से एक स्पेशल डीजीपी, एक आईजी और 8 एआईजी समेत कुल 91 पुलिस अधिकारियों तबादला कर दिया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं। इन 91 पुलिस अधिकारियों में आईपीएस आरएन ढोके को स्पेशल डीजीपी इंटरनल सिक्योरिटी का पूरा कार्यभार सौंपा गया है। उनके पास अब तक ईडी माइनिंग एसएएस नगर पंजाब का भी चार्ज था। इसके साथ ही आईपीएस मनदीप सिंह सिद्धू से डीआईजी प्रशासनिक का कार्यभार वापस लेकर आईआरबी डीआईजी का कार्यभार सौंपा गया है। इन 91 पुलिस अफसरों के तबादले और नई नियुक्ति के बीच पंजाब को पहला सड़क सुरक्षा फोर्स का भी एसएसपी भी मिल गया है।
पीपीएस गगन अजीत सिंह से एआईजी ट्रैफिक का कार्यभार लेकर एसएसपी सड़क सुरक्षा फोर्स और पटियाला के बहादुरगढ़ के सेकंड सीडीओ बटालियन के कमांडेंट का कार्यभार सौंपा गया है। जे. एलेंचेजियन अब डीआईजी काउंटर इंटेलिजेंस का काम देखेंगे। अलका मीना को एआईजी हेडक्वार्टर इंटेलिजेंस से डीआईजी पर्सनल का कार्यभार सौंपा गया है। विजय सिंह को डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर अमृतसर नियुक्त किया गया है। सौम्या मिश्रा को जॉइंट सीपी लुधियाना से एसएसपी फिरोजपुर का कार्यभार सौंपा गया है।

