POLITICS…यह देख लो मान सरकार की करतूत……अभी तक कांग्रेस के विधायक को नहीं दिला पाई शपथ

CM BHAGWANT MANN

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

यह देख लो आम आदमी  पार्टी (आप) सरकार की करतूत।  विधानसभा उपचुनाव में जीते कांग्रेस के विधायक कुलदीप सिंह काला ढिल्लों की अभी तक शपथ नहीं हो पाई है, जबकि उनके साथ जीते आम आदमी पार्टी (AAP) के तीन विधायक शपथ ले चुके हैं। विधानसभा की तरफ से पहले उन्हें चार दिसंबर का समय दिया गया था। लेकिन विधानसभा स्पीकर ने व्यस्तता होने के चलते अब उन्हें नौ दिसंबर को बुलाया है।

जानकारी के मुताबिक 23 नवंबर को चार सीटों पर विधानसभा उपचुनाव के नतीजे घोषित हुए थे। इस सीटों में बरनाला, डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल व गिद्दड़बाहा सीट शामिल थी। बरनाला सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार काल ढिल्लों विजय रहे थे, जबकि अन्य तीन सीटों पर आम आदमी पार्टी ने बाजी मारी थी।

क्या कहता है नियम


चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद यह तय होता है कि विधायकों को जल्द से जल्द शपथ दिलाई जाए। इसके लिए 10 से 15 दिन का समय होता है। अगर किसी कारण से शपथ में देरी होती है तो यह संबंधित राज्यपाल और विधानसभा प्रशासन की स्थिति और निर्णय पर निर्भर करता है कि शपथ कब दिलाई जाए।

100% LikesVS
0% Dislikes