वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।
सुल्तानपुर लोधी स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में सोमवार को क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह नतमस्तक होने पहुंचे। उन्होंने ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री बेर साहिब के दरबार साहिब में मत्था टेका और सरबत के भले की अरदास की। उन्होंने गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया और उन्होंने राजनीति से जुड़ा बड़ा ऐलान भी कर दिया। योगराज सिंह प्रसिद्ध पंजाबी अभिनेता व पूर्व क्रिकेटर हैं। कुछ समय पहले उन्होंने अर्जुन तेंदुलकर को भी चंडीगढ़ में ट्रेनिंग दी थी।
अभिनेता योगराज सिंह ने कहा कि वह अपने गुरु साहिब की आज्ञा का पालन करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं और उनके गुरु साहिब की आज्ञा है कि वे इस बार आगामी लोकसभा चुनाव श्री आनंदपुर साहिब से लड़ें और लोगों के कल्याण के लिए अपना बहुमूल्य योगदान दें। बता दें कि श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा सीट से कांग्रेस नेता मनीष तिवारी मौजूदा समय में सांसद हैं।

