वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।
लगता है कि आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक तथा सीएम भगवंत मान मंत्री हरभजन सिंह से इतना खुश नहीं है, इसलिए उनसे बिजली विभाग वापस ले लिया गया। जबकि, संजीव अरोड़ा से संयोजक तथा सीएम दोनों ही इतना खुश है कि उन्हें बिजली विभाग देकर मंत्रिमंडल में उनका कद ऊंचा कर दिया। पार्टी सूत्रों से पता चला है कि मंत्री हरभजन सिंह की कार्यशैली से पार्टी इतना खुश नहीं थी और साथ ही वे लंबे समय से विभाग में कुछ खास भी नहीं कर पा रहे थे, इसलिए उनसे विभाग वापस ले लिया। अब सिर्फ उनके पास लोक निर्माण विभाग ही शेष रह चुका है।
बता दें कि आम आदमी पार्टी (आप) आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मंत्रिमंडल में फेरबदल कर रही है। चर्चा इस बात की भी चल रही है कि आने वाले दिनों में कुछ अन्य मंत्रियों से भी विभाग छीन कर कुछ नए चेहरों को अवसर दिया जा सकता है। क्योंकि, शेष समय में पार्टी राज्य की सत्ता में कोई भी जोखिम नहीं लेना चाहती है, जिसका सीधे तौर पर असर आने वाले चुनाव में पड़े।

