वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।
पंजाब कांग्रेस समिति से नवजोत सिंह सिद्धू के खास करीबी को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। करीबी महेश इंदर सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। उन पर आरोप लगा है कि नवजोत के लिए क्षेत्र में रैली आयोजित की। पार्टी के खिलाफ जाकर काम किया। अनुशासन भंग करने तथा नोटिस का जवाब नहीं देने की वजह से बड़ी कार्रवाई की गई। पार्टी ने इस बात का भी संदेश दे दिया है कि अगर अन्य भी ऐसा करता है तो उसके खिलाफ बड़ी कार्रवाई हो सकती हैं। फिलहाल, महेश इंदर तथा नवजोत की तरफ से कोई बड़ा बयान सामने नहीं आया। एक बात तो स्पष्ट हो चुकी है कि नवजोत के करीबियों पर हाईकमान ने अपना कड़ा रुख अख्तियार करना शुरू कर दिया।
पिछले लंबे समय से कांग्रेस के तेजतर्रार नेता नवजोत सिंह सिद्धू काफी चुप रहें। कई बार अपनी एक्स पर पारिवारिक मजबूरी होने का दावा पेश किया। लेकिन, अब जब वह थोड़े तेज हुए तो पार्टी ने उनके करीबियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करनी शुरू कर दी। महेश इंदर सिंह उनमें एक चेहरा हैं। बताया जा रहा है कि महेश इंदर का मोगा में काफी बोलबाला हैं। रैली में उन्होंने काफी बड़ा इकट्ठ कर इस बात का संदेश भी दिया था। मगर, लगता है कि हाईकमान को यह बात उन्हें नागवार लगी, इसलिए पार्टी से बाहर करने का फैसला लिया।

