POLITICS-STATEMENT..”भाजपा व शिरोमणि अकाली दल का गठबंधन एक ‘ठगजोड़’,”

CM-BHAGWANT-MANN-FILE-IMAGE

SNE NETWORK.CHANDIGARH.

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि भाजपा व शिरोमणि अकाली दल का गठबंधन एक ‘ठगजोड़’ है। दोनों दलों पर निशाना साधते हुए मान ने कहा कि कृषि कानूनों से लेकर पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ और बीबीएमबी के मुद्दे पर दोनों एक-दूसरे के खिलाफ बोलते रहे हैं। अब सत्ता की खातिर फिर एक साथ आ गए हैं। उन्होंने 9 मिनट का वीडियो जारी किया है।

सीएम भगवंत मान ने कहा कि आखिरकार भाजपा और अकाली दल का गठबंधन हो गया है, इन्होंने लोगों को मूर्ख बनाने का ठेका लिया हुआ है। इन्हें लगता है कि लोग तो भोले हैं और थोड़े समय बाद बातें भूल जाते हैं। पहले बादल परिवार 3 कृषि कानूनों के पक्ष में बोलता रहा कि कानून बहुत बढ़िया हैं। इससे पंजाब की खेती को बहुत फायदा होगा। जब किसान अपने संघर्ष के चरम पर पहुंच गया और पूरी दुनिया से उन्हें समर्थन मिलने लगा तो फिर इन्होंने हरसिमरत कौर बादल से इस्तीफा दिलवाकर कानूनों के खिलाफ बोलना शुरू कर दिया। कहने लगे कि भाजपा किसान विरोधी है और हमने कुर्बानी दे दी है।

सीएम ने कहा कि यह वही भाजपा है, जो कहती है कि पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ पर कब्जा करेंगे और सिंडिकेट बदलकर आरएसएस के आदमी को फिट करेंगे। चंडीगढ़ में विधानसभा बना देंगे और दिल्ली की तरह अलग स्टेट बना देंगे, जिससे चंडीगढ़ पंजाब की राजधानी नहीं रहेगा। वही भाजपा बीबीएमबी में अपने आदमी भर्ती करके पंजाब का पानी राजस्थान और हरियाणा को देने की बात करती है। उस भाजपा से अकाली दल किस मुंह से समझौता कर रहा है?

थोड़ा सा लोगों को मुंह दिखाने लायक तो रहने देते। 2007 से 2017 तक भाजपा की सरकार रही। नशा उसी दौरान आया और बेअदबी भी उसी दौरान हुई। ये कहते हैं कि हमारा नाखून-मांस का रिश्ता है। कभी नाखून से मांस तोड़ देते हैं तो कभी जोड़ लेते हैं। पहले सभी सीटों पर लड़ने की बात करते थे, अब कह रहे हैं कि हमारा गठबंधन हो गया है। पंजाब के हितों को बचाने के लिए नहीं, बल्कि अपने परिवारों को बचाने के लिए गठबंधन किया है। पंजाबियों, आप भी हैरान हो जाओगे। भाजपा कहती है कि हमने नशे के खिलाफ युद्ध चलाना है और दिसंबर 2029 तक पंजाब से नशा खत्म करना है। अब जब अमित शाह मजीठिया के साथ मंच साझा करेंगे तो पता चलेगा कि कौन सा नशा खत्म करने की बात करेंगे।###CANADA###USA###UK###PUNJAB###POLITICS###BJP###AMIT_SHAH###SAD_SUKHBIR_BADAL###SINGAPORE###GERMANY###AUSTRIA###

100% LikesVS
0% Dislikes