PROTEST…………रोड़ जाम, लोग परेशान….ये हाल है, पंजाब के किसानों का….।

CHAKKA JAAM BY FARMERS AT PUNJAB (FILE PHOTO)

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

पंजाब में धान की धीमी खरीद के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के आज मुख्य मार्गों को रोकने का ऐलान किया है। किसान संगठन का कहना है कि बार-बार मांग उठाए जाने के बाद भी धान खरीद कार्य में कोई सुधार नहीं हुआ है। किसान सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक, 4 घंटों के लिए राज्य भर में मंडियों के आस-पास की मुख्य सड़कों को बंद करने वाले हैं।

FARMERS PROTEST SNE NEWS IMAGE (FILE PHOTO)


SKM नेता रमिंदर सिंह पटियाला ने बीते दिन कहा था कि 19 अक्टूबर को ही सड़कों को अवरुद्ध करने का निर्णय ले लिया गया था। उसमें कहा गया था कि अगर राज्य सरकार 4 दिनों में धान की सुचारु खरीद सुनिश्चित करने में विफल रही तो बड़ा फैसला लिया जाएगा। सरकार काम करने में विफल रही है।

ROAD JAAM BY PUNJAB FARMERS (FILE PHOTO) BY SNE NEWS IMAGE


लुधियाना के कोहाडा चौक पर भारतीय किसान लखोवाल यूनियन के सदस्य सड़क जाम करने पहुंचे हैं। वह यहां बैठकर धरना देंगे। अबोहर की दाना मंडी के बाहर धरने पर बैठे किसान सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। इस दौरान एक तरफ के रोड को ब्लॉक कर दिया गया है। वहीं, दूसरी तरफ का रोड दोनों ओर आवाजाही के लिए खोला गया है। जाम लगने से यात्रियों को परेशानी हो रही है।


किसानों के प्रदर्शन के चलते अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे भी बाधित होगा। किसान लालड़ू के पास रास्ता जाम करने की तैयारी में हैं। अभी किसान हाईवे पर पहुंच रहे हैं। जल्द ही रास्ता ब्लॉक कर दिया जाएगा।


फगवाड़ा में शुगर मिल चौक पर BKU/दोआबा ने जीटी रोड जाम कर दिया है। यहां किसान नेता संतोष सिंह लखीमपुर के नेतृत्व में कार्यकर्ता धरने पर बैठे हैं। लुधियाना-जालंधर की ओर से यातायात सर्विस लेन से चल रहा है। जालंधर-लुधियाना की ओर से वाया जीटी रोड पर यातायात धीमी गति से चल रहा है।


बरनाला में आज किसानों ने महल कलां की दाना मंडी के सामने बरनाला-लुधियाना रोड पर, गांव बड़बर दाना मंडी के सामने बठिंडा-चंडीगढ़ रोड पर, गांव रूड़ेके कलां की अनाज मंडी में मानसा रोड पर और भदौड़ तीन कोने चौक पर फरीदकोट बरनाला रोड जाम करने का ऐलान किया है।
इसके अलावा BKU उगराहां डी-मार्ट बरनाला के सामने भी धरना देगा। इसी किसान संगठन द्वारा सांसद मीत हेयर के घर, लोहिया और बड़बड़ टोल प्लाजा पर पहले से ही धरने चल रहे हैं।


रविंद्र पटियाला ने कहा कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो 29 अक्टूबर को 11 बजे से 3 बजे तक राज्य के सभी DC कार्यालयों को घेरा जाएगा। इसके अलावा आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के मंत्रियों, विधायकों और अधिकारियों के अनाज मंडियों में जाने पर काले झंडे दिखाए जाएंगे।
धान खरीद को लेकर SKM के अलावा अन्य संगठन भी सरकार के खिलाफ हो गए हैं। पंजाब किसान मजदूर संघर्ष समिति के नेता सरवन सिंह पंधेर ने ऐलान किया है कि 26 अक्टूबर को माझा-मालवा-दोआबा क्षेत्र में हाईवे को रोका जाएगा।


यह आंदोलन 26 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे शुरू होगा और अनिश्चितकाल के लिए चलेगा। जब तक मांगें मानी नहीं जाती, आंदोलन जारी रहेगा। यह आंदोलन पराली जलाने को लेकर दर्ज की गईं FIR, धीमी गति से हो रही धान खरीद और DAP के मुद्दे को लेकर होगा।

100% LikesVS
0% Dislikes