वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।
पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके पीछे उन्होंने अपने निजी कारण बताया है। पता चला है कि एक दिन पहले गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात करके आए थे। पंजाब सरकार के उनके साथ हमेशा ही तलखी रही हैं। अपना इस्तीफा देश के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेज दिया हैं। फिलहाल, उन्होंने राज्यपाल का इस्तीफा स्वीकृति कर लिया है कि या नहीं, इस बारे अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया।
भारतीय जनता पार्टी के है नेता
बनवारीलाल पुरोहित ने अगस्त 2021 को पंजाब के गवर्नर का पद संभाला था। वह 2017 से 2021 तक तमिलनाडु के राज्यपाल रहे। इससे पहले 2016 से 2017 तक वे असम के गवर्नर रह चुके हैं। पुरोहित भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं। वह तीन बार नागपुर से सांसद रह चुके हैं। पुरोहित का जन्म 16 अप्रैल 1940 में राजस्थान में हुआ था।
कल ही भगवंत मान ने साधा था निशाना
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने शुक्रवार को गवर्नर पर निशाना साधा था। मान ने दिल्ली में कहा था कि पंजाब में गवर्नर हमें तंग कर रहे हैं। बात-बात पर गवर्नर कह देते हैं कि यह कानूनी नहीं गैर-कानूनी है। लोकतंत्र में इलेक्टेड राज चलता है। कई लोगों ने सेलेक्टेड राज की आदत डाल ली है।

