PUNJAB उप चुनाव 2024….कांग्रेस ने जताया इन-इन पर विश्वास, अब देखना होगा…..कौन-कौन उतरता है खरा

CONGRESS IMAGE BY SNE NEWS (FILE PHOTO)

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

पंजाब में विधानसभा उप चुनाव के लिए कांग्रेस ने चार सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा की है। इससे पूर्व आम आदमी पार्टी (आप), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा की थी। बरनाला से कुलदीप सिंह ढिल्लों, गिदड़बाहा से अमृता वड़िंग (सांसद अमरेंद्र सिंह राजा वडिंग की पत्नी), चब्बेवाल से रंजीत कुमार और डेरा बाबा नानक से जतिंदर कौर को टिकट दिया है।
जान लीजिए प्रत्याशियों की पहचान

गिद्दडबाहा से सासंद राजा वडिंग की पत्नी पत्नी अमृता वड़िंग को टिकट दी है। राजा वडिंग के लोकसभा सदस्य चुने जाने के बाद ये सीट खाली है। अब पार्टी ने उनकी पत्नी को ही यहीं से अपना उम्मीदवार बनाया है। होशियारपुर के चब्बेवाल सीट पर कांग्रेस ने जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट रंजीत कुमार को प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतारा है। रंजीत ने अपना राजनीतिक जीवन 2002 में बसपा से शुरू किया था और साल 2020 में वह बसपा के प्रदेश महासचिव भी रहे। रंजीत बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा एंड चंडीगढ़ के नामित सदस्य भी रह चुके हैं। 

100% LikesVS
0% Dislikes