PUNJAB के इस क्षेत्र में हुआ BLAST……….अमोनिया गैस लीक होने से क्षेत्र में खौफ, स्थिति नियंत्रित करने में जुटी अलग-अलग TEAM

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

अभी-अभी पंजाब से बड़ी खबर सामने आई। पंजाब के जिला मोगा के गांव कोकरी कला में स्थित एक कोल्ड स्टोर में भीषण धमाका हो गया। किसी की जान जाने की अब तक कोई खबर सामने नहीं आई। पता चला है कि कुछ लोगों की घायल होने की सूचना सामने आ रही है। फिलहाल, मौके दमकल विभाग, पुलिस, सिविल प्रशासन की अलग-अलग टीम राहत कार्य में जुट चुकी है। प्राथमिक तौर पर सामने आया कि कोल्ड स्टोर की इमारत एकदम ध्वस्त हो चुकी है। काम करने वालों में आधा दर्जन को वहां से भाग कर अपनी जान बचाते हुए देखा गया। कितना नुकसान हुआ, इस बारे प्रशासन कुछ भी कहने से बच रहा है। चारों तरफ से इलाका सील कर दिया गया। 

अमोनिया गैस हुई लीक

पता चला है कि धमाका की वजह से अमोनिया गैस लीक हो गई। यह सबसे खतरनाक गैस होती है। इसका मनुष्य जीवनशैली पर खासा असर पड़ता है। इसकी चपेट में आने से मनुष्य की तत्काल मौत हो जाती है। फिलहाल, इस पर कंट्रोल करने के लिए प्रशासन की टीम जुट चुकी है। विशेषज्ञों की एक टीम इस गैस को नियंत्रित करने में लगा दी गई। पता चला है कि कुछ किलोमीटर की दूरी पर आवाजाही को एकदम बंद कर दिया गया। किसी को उस क्षेत्र में आने जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। क्षेत्र के लोगों में खौफ का माहौल है। प्रशासन ने अपील की कि आप डरिए मत, लेकिन, फिलहाल के समय के लिए आपको अपने घर के भीतर ही रहना होगा। 

कैसे हुआ ब्लास्ट, पता लगाने में जुटी टीम

इस हादसे के बारे अभी तक कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया। प्रशासन की अलग-अलग टीम इसके बारे पता लगाने में जुट चुकी है। विशेषज्ञों से हर प्रकार की मदद ली जा रही है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में होने के बारे बताया जा रहा है। पता चला है कि कोल्ड स्टोर उक्त क्षेत्र में काफी समय से चल रहा है। कितना नुकसान हुआ, उसके बारे भी पता लगाया जा रहा है। फिलहाल, इसके बारे आधिकारिक तौर पर कोई स्थिति स्पष्ट नहीं की गई। 

100% LikesVS
0% Dislikes