PUNJAB..सरकार हड़ताली मुलाजिमों के आगे झुकने को तैयार नहीं..?

STRIKE-EMPLOYEE'S-FILE-IMAGE

SNE NETWORK.CHANDIGARH.

पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार हड़ताली मुलाजिमों के आगे झुकने को तैयार नहीं है। सरकार ने अब हाईकोर्ट के DA देने के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चैलेंज करने का फैसला किया है। यह फैसला तब सामने आया, जब कल, 31 अगस्त को सरकार को हाईकोर्ट में DA देने को लेकर कंप्लायंस रिपोर्ट भी दाखिल करनी है। इससे पहले हड़ताली मुलाजिम भी सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दाखिल कर चुके हैं। जिसके जरिए मांग की गई है कि सुप्रीम कोर्ट कोई भी आदेश देने से पहले मुलाजिमों का पक्ष भी सुने।

मुलाजिम हाईकोर्ट में सिंगल और डबल बैंच, दोनों में केस जीत चुके

मुलाजिम हाईकोर्ट में सिंगल और डबल बैंच, दोनों में केस जीत चुके हैं। वहीं रविवार को लुधियाना में हुई मीटिंग में मुलाजिमों के सांझा मोर्चा ने CM भगवंत मान को मुलाजिमों पर कार्रवाई की चिट्‌ठी 7 सितंबर तक वापस लिया जाए वर्ना 8 सितंबर को मुलाजिम सामूहिक छुट्टी पर चले जाएंगे। इसके बाद 12-13 सितंबर को पंजाब सरकार के मंत्रियों के घरों का घेराव किया जाएगा।

मुख्यमंत्री को चंडीगढ़ सचिवालय से वापस उनके गांव सतोज भेजना है।

मुलाजिम संगठनों ने एक मुहिम का भी ऐलान किया। इस मुहिम का नाम ‘मुख्यमंत्री की चंडीगढ़ सचिवालय से गांव सतोज की वापसी’ रखा है। संगठनों का कहना है कि इस मुहिम के जरिए मुख्यमंत्री को चंडीगढ़ सचिवालय से वापस उनके गांव सतोज भेजना है। उन्होंने कहा कि अपनी मांगों को लेकर यह मुहिम लगातार जारी रहेगी। कर्मचारी यूनियन के नेता ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री पर एक फिल्म आ रही है। सरकार कह रही है कि इस फिल्म को देखें। हम निवेदन करते हैं कि ये फिल्म ना देखी जाए। इस फिल्म का हम बॉयकॉट करते है।###UK###CANADA###PUNJAB###GOVT.EMPLOYEES###AUSTRALIA###NEWZEALAND###SINGAPORE###

100% LikesVS
0% Dislikes