PUNJAB BREAKING—अमृतपाल का नजदीकी साथी एनआरआई जसविंदर गिरफ्तार, 17 अप्रैल को लौटना था ऑस्ट्रेलिया

वरिष्ठ पत्रकार.होशियारपुर चंडीगढ़।

अमृतपाल सिंह लगभग 22 दिनों से फरार है। 5 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों ने इस दौरान 5 राज्यों के 150 बस स्टैंडों और 300 डेरों पर सर्च अभियान चलाया। लेकिन अमृतपाल हमेशा ही दो कदम आगे रहा। वहीं पुलिस ने अमृतपाल सिंह के एक साथी जसविंदर सिंह पांगली नाम के एक एनआरआई को गिरफ्तार किया है।


मिली जानकारी के अनुसार, अमृतपाल सिंह के 28 मार्च को होशियारपुर के गांव मरनाइयां से फरार होने के बाद पुलिस ने जसविंदर सिंह पांगली को गिरफ्तार किया है। जसविंदर सिंह फगवाड़ा के नजदीक गांव जगतपुर जट्टा का रहने वाला है। पिछले कुछ सालों से आस्ट्रेलिया में रह रहा था और 17 अप्रैल को वापस लौटना था।


नेपाल बॉर्डर भी किया गया सील


अमृतपाल को लेकर नेपाल बॉर्डर भी पूरी तरह से सील कर दिया गया है। यूपी बॉर्डर सहित नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। भगोड़े अमृतपाल को पकड़ने के लिए पुलिस ने बॉर्डर पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स को भी तैनात किया है।


भारत-नेपाल सीमा पर पंजाब की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स से अमृतपाल के संबंध में मिले इनपुट के बाद हाई अलर्ट जारी किया गया है। सीमा पर पुलिस के साथ सुरक्षा बल का चेकिंग अभियान जारी है। सीमा पर जाने वाले किसी भी वाहन को बगैर चेक किए नहीं जाने दिया जा रहा है।

100% LikesVS
0% Dislikes