वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।
नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने कुल 6 जगह दबिश दी। बताया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी के एक नेता कई जगह से टीम के हाथ महत्वपूर्ण दस्तावेज हासिल हुए। पता चला है कि इन्हें विदेश से खालिस्तानी मूवमेंट को पंजाब में सक्रिय करने के लिए काफी मोटी रकम बैंक अकाउंट के माध्यम से की गई। इन्हें एनआईए के चंडीगढ़ कार्यालय में मार्च 5 को पेश होने के लिए बोला गया। इसमें एक शख्स को एनआईए ने हिरासत में ले लिया। उसके पास खालिस्तानी सामग्री हासिल हुई। पूर्व में अमृतसर देशद्रोह का पर्चा है। पेशे से वह पाठी है। पीछे जिला गुरदासपुर का रहने वाला है।
पिछले समय से पंजाब में देशविरोधी तथा आतंकी गतिविधियों से जुड़े अपराधियों पर पैनी नजर रख रही है। फोन ट्रेप से लेकर हर छोटी से बड़ी मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है। जिन-जिन अपराधियों के आतंकियों से तार जुड़े, उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में बड़ा खुलासा भी हुआ। दरअसल, विदेश में बैठे गैंगस्टर तथा आतंकी पंजाब के युवाओं तथा गर्म ख्याली लोगों को अपने साथ बड़ी तेजी से जोड़ रहा है। उन्हें भारत के खिलाफ जहर उगलने से लेकर आतंकी गतिविधियों को तेज करने के लिए उकसाया जा रहा है। मोटी फंडिंग की जा रही है। एजेंसी भी हर मूवमेंट पर नजर रख रही है।
एनआईए की टीम मंगलवार को पंजाब की 6 जगह पर दबिश दी। एक आप नेता के यहां से अहम दस्तावेज बरामद किए। 5 मार्च को चंडीगढ़ कार्यालय बुलाया गया। इसके अलावा एक पाठी सहित उसकी पत्नी को हिरासत में लिया गया। मोबाइल को जब्त कर लिया गया। खालिस्तान मूवमेंट में शामिल होना पाया गया। पूर्व में देशद्रोह का मामला चल रहा है। बड़ा खुलासा होने की टीम उम्मीद कर रही है।

