PUNJAB-BREAKING-NEWS….किस पंजाबी सिंगर के घर बाहर चली ताबड़तोड़ गोलियां…आखिर, कौन है इसके पीछे का जिम्मेदार..?  

PUNJABI-SINGER-GULAB-SIDHU-FILE-IMAGE

SNE NETWORK.BARNALA/PUNJAB/CHANDIGARH.

सिंगर गुलाब सिद्धू के घर पर फायरिंग करते हुए आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद। इनसेट में गुलाब सिद्धू की फाइल फोटो - Dainik Bhaskar

सिंगर गुलाब सिद्धू के घर पर फायरिंग करते हुए आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद। इनसेट में गुलाब सिद्धू की फाइल फोटो

पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के घर पर फायरिंग का मामला सामने आया है। शनिवार रात नकाबपोश बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई। हमलावरों ने पंजाबी गायक के घर पर कई राउंड फायर किए।  इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई है। घटना के समय गुलाब सिद्धू  घर पर मौजूद नहीं थे, लेकिन उनके परिवार के सदस्य मौजूद थे। इस घटना के बाद परिवार सहमा हुआ है। यह वारदात बरनाला जिले के फरवाही गांव में हुई है जहां पंजाबी गायक का घर है। बदमाश घर के गेट पर फायरिंग कर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

फायरिंग के बाद की 2 PHOTOS….?

सिंगर गुलाब सिद्धू के पैतृक घर पर घर के बाहर पड़े गोलियों के खोल।

सिंगर गुलाब सिद्धू के पैतृक घर पर घर के बाहर पड़े गोलियों के खोल। (CREDIT-IMAGE-VIDEO-BY-SNE-NETWORK..)

सिंगर गुलाब सिद्धू के घर के गेट पर लगी गोलियां।

सिंगर गुलाब सिद्धू के घर के गेट पर लगी गोलियां। (CREDIT-IMAGE-VIDEO-BY-SNE-NETWORK..)

पूर्व मंत्री व अकाली दल के नेता वरिष्ठ नेता विक्रम सिंह मजीठिया ने घटना को लेकर X पर पोस्ट किया। उन्होंने हमलावरों की सीसीटीवी फुटेज को शेयर करते हुए कहा कि आप के राज में कानूनी व्यवस्था बदहाल है। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा आप के राज में ना किसान सुरक्षित हैं, ना कलाकार, ना व्यापारी और ना ही आम पंजाबी सुरक्षित हैं। पंजाब में अब सिर्फ गैंगस्टर सुरक्षित हैं।###USA###UK###CANADA###PUNJAB###BARNALA###CHANDIGARH###LUDHIANA###JALANDHAR###AUSTRALIA###NEWZEALAND###SINGAPORE###

100% LikesVS
0% Dislikes