PUNJAB BREAKING–पंजाब के इन शहरों में हुई 2 बड़ी घटना….बेरहमी से कर दी गई युवक की हत्या……लगभग आधा दर्जन कार के शीशे तोड़े

Group of people at the crime scene, detective and forensics next to a dead body.

एसएनई नेटवर्क.चंडीगढ़। 

पंजाब के 2 शहर में सरेआम गुंडागर्दी की घटना सामने आई। बताया जा रहा है कि एक जगह बेरहमी से युवक की हत्या कर दी गई। मामला , जिला जालंधर तथा फिरोजपुर के साथ जुड़ा है। इंट, पत्थर तथा गोलियां बरसाई गई। दोनों घटनाक्रम को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। फिलहाल, किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई।

जालंधर के मास्टर तारा सिंह नगर में देर रात अराजक तत्वों ने ईंट मारकर गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। घटना देर रात तीन बजे की है। दो युवक एक्टिवा पर सवार होकर आए और कॉलोनी की अलग-अलग गलियों में घर के बाहर खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़कर फरार हो गए।
घटना संबंधी कालोनी निवासियों ने पुलिस को शिकायत दे दी है। पुलिस एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान हो सके।

इसी प्रकार फिरोजपुर जिले में नौजवान की हत्या कर गांव मल्ला रहीमेके से गुजरने वाली माइनर के पास शव फेंक दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अपनी जांच शुरू कर दी है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। 


मृतक सोना के पिता बूड़ सिंह ने बताया कि उसका बड़ा बेटा सोना रात आठ बजे घर से कहीं चला गया था और दोबारा घर नहीं लौटा। देर रात घर नहीं लौटने पर रिश्तेदारों व दोस्तों से संपर्क कर पूछताछ की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सुबह गांव मल्ला रहीमेके से किसी व्यक्ति ने मोबाइल पर पीड़ित परिवार को बताया कि यहां से गुजरने वाली न्यू छांगा माइनर के पास सोना का शव पड़ा मिला है।


थाना ममदोट प्रभारी जजपाल सिंह ने कहा कि बूड़ सिंह के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। जल्द ही आरोपियों का सुराग लगा लिया जाएगा।

100% LikesVS
0% Dislikes